फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   BJP Candidates List Ajay Mishra Teni will contest from Kheri Lok Sabha seat

खीरी में सारे कयास दरकिनार: अजय मिश्र टेनी फिर भाजपा के उम्मीदवार, धौरहरा में भी नहीं बदला प्रत्याशी

Sun, 03 Mar 2024 11:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 03 Mar 2024 11:10 AM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर मौजूदा सांसदों को टिकट दिया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर भाजपा का भरोसा बरकरार है। धौरहरा से मौजूदा सांसद रेखा वर्मा को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
BJP Candidates List Ajay Mishra Teni will contest from Kheri Lok Sabha seat
सांसद रेखा वर्मा और अजय मिश्र टेनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खीरी जिले की धौरहरा और खीरी संसदीय सीट पर प्रत्याशियों का एलान क्या किया कि जिले में सियासी पारा एकदम से चढ़ गया। क्योंकि, खुद भाजपा समेत विपक्ष में भी यह चर्चा जोरों पर थी कि इस बार दोनों सीटों पर टिकट बदल सकता है। 

विज्ञापन


दरअसल, महीने भर से दबी जुबान में भाजपाइयों में चर्चा चल रही थी कि दोनों सांसद सहज रूप से नहीं मिलते हैं। चर्चा ये भी थी कि लगातार मिलती जीत से इतने निश्चिंत हो गए हैं कि कार्यकर्ताओं का काम भी नहीं कराते। हफ्भतेभर पहले टिकट को लेकर सीतापुर में हुई भाजपा की बैठक में सांसद अजय मिश्र टेनी के न जाने से भी उनके टिकट कटने के कयास लगाए जा रहे थे। 
विज्ञापन


जातीय समीकरणों के मुताबिक सियासी जानकार धौरहरा से रेखा वर्मा की जगह कोई कुर्मी चेहरा लाने और खीरी से टेनी की जगह कोई ब्राह्मण चेहरा उतारने के कयास लगा रहे थे। ऐसे में धौरहरा से प्रभारी मंत्री आशीष पटेल और खीरी से टेनी की जगह जितिन प्रसाद के नाम की चर्चा हुई। खुलकर बोलने के लिए कोई राजी नहीं था लेकिन टिकटों के एलान के बाद से भाजपा के अंदर ही हलचल तेज हो गई कि आखिर यह कैसे हो गया? वहीं ठीक इसी तरह विपक्ष को भी झटका लगा है। क्योंकि विपक्ष में भी खीरी-धौरहरा दोनों जगह से टिकट बदले जाने की चर्चा थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन पहले ही मिल गए थे संकेत 
दो दिन पहले दिल्ली में टिकट बंटवारे पर चली मैराथन बैठक के बाद लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने घोषणा की कि भाजपा ने उन्हें लोकसभा चुनाव की प्रबंध कमेटी का सह संयोजक बनाया गया है। तभी संकेत मिल रहा था कि टेनी का टिकट बरकरार रह सकता है। 

भाजपा ने नहीं किया कोई बदलाव 
पहले 2019 में लोकसभा चुनाव और फिर 2022 में हुए विधानसभा चुनाव और फिर संगठन के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति में भी किसी को बदला नहीं गया।। सियासी जानकारों का कहना है कि वोट मोदी और योगी के नाम पर मिल रहा है, ऐसे में पार्टी ज्यादा रिस्क भी नहीं लेना चाहती। 

2022 के चुनाव का परिणाम बड़ी वजह
धौरहरा से रेखा वर्मा और खीरी से अजय मिश्र टेनी को तीसरी बार टिकट देने की बड़ी वजह 2022 का सफल चुनावी परिणाम भी है। 2021 के पसगवां कांड में रेखा वर्मा के कई करीबियों को जेल भी जाना पड़ा था। चुनाव में कांग्रेस की ओर से पीड़िता के भी मैदान में उतरने के बावजूद रेखा वर्मा को शानदार जीत मिली थी। 

अक्तूबर 2021 तिकुनिया हिंसा के बाद भी किसान नेता राकेश टिकैत और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने लगातार टेनी का खुलकर विरोध किया था। बावजूद इसके विधानसभा की आठों सीटें भाजपा की झोली में गई थीं। ऐसे में भाजपा ने भी माना कि दोनों सांसदों का विरोध का चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ा। यह भी दोनों को तीसरी बार टिकट दिलाने में बड़ी वजह बनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed