{"_id":"26dc588fedd57a69e93346de1090c0ab","slug":"shikshamitro-ko-niyuktipatra-mila-mithai-banthi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र मिले, मिठाई बांटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र मिले, मिठाई बांटी
बिजुआ।
Updated Mon, 22 Jun 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
आखिरकार द्वितीय बैच के बीटीसी उत्तीर्ण शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजन के नियुक्ति पत्र बांट दिए गए। बीआरसी केंद्र बिजुआ और गोला पर क्रमश: 170 और 150 शिक्षामित्र अपना नियुक्ति पत्र ले गए।
दूरस्थ विधि से बीटीसी उत्तीर्णकरने वाले शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजन कर दिया गया है। बिजुआ के शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया गया है। जिसमें सोमवार को 170 शिक्षामित्रों को ज्वाइनिंग लेटर दे दिया गया। वहीं गोला के 220 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक पद पर समायोजित किया गया है। जिस में 150 शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र दिए गए। बिजुआ व गोला में खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग कुमार मिश्रा ने शिक्षामित्रों को नियुक्ति पत्र बांटे। इस दौरान शिक्षामित्रों ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाईं। यह लोग जुलाई में अपने अपने स्कूलों में ज्वाइन करेंगे।