फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shellfish, hour, alligators and Har har Mahadev Gunje Jaykare

शंख, घंटा, घड़ियाल और हर-हर महादेव के गूंजे जयकारे

Mon, 25 Jul 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 25 Jul 2016 10:53 PM IST
विज्ञापन
Shellfish, hour, alligators and Har har Mahadev Gunje Jaykare
shiv - फोटो : amar ujala
मंदिरों में उमड़े कांवड़िए, जगह-जगह हुए भंडारे
विज्ञापन

सावन माह के पहले सोमवार को शिव मंदिर हर-हर महादेव और बम भोले के जयकारों से गूंज उठे। दूर दूर से आए कांवड़ियों ने गोला गोकर्णनाथ के अलावा टेढ़ेनाथ मंदिर, लिलौटीनाथ, भुइफोरवानाथ मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर समेत विभिन्न शिव मंदिरों में पवित्र नदियों के जल से जलाभिषेक किया। स्थानीय श्रद्धालुओं की मंदिरों में दिन भर भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन पूजन और जलाभिषेक किया। 
लिलौटीनाथ मंदिर और भुइफोरवानाथ मंदिर के कपाट सोमवार को ब्रह्ममुहूर्त में खोल दिए गए थे। शिव के दर्शन पूजन के लिए सुबह से श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। मंदिरों में भारी भीड़ के चलते लोगों को फूल, बेलपत्र और पूजन सामग्री खरीदने के लिए भी लाइन लगानी पड़ी। सड़कों पर हर तरफ केसरिया कपड़ों में कांवड़िए हर-हर महादेव का जयघोष करते नजर आ रहे थे। मंदिरों में गूंजते जयकारे और घंटा घड़ियाल की ध्वनि से पूरा वातावरण शिवभक्ति से सराबोर हो उठा। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने भंडारे का भी आयोजन किया।  
विज्ञापन

धौरहरा। सावन के पहले सोमवार को हजारों भक्तों ने पवित्र सरयू नदी में स्नान कर कफारा स्थित प्राचीन लीलानाथ मंदिर सहित इलाके के शिव मंदिरों में शिवजी का जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। यहां बड़ी संख्या में कावड़ियों ने पवित्र नदियों के लाए जल से जलाभिषेक किया। शिवभक्तों ने क्षेत्र के नारायणेश्वर मंदिर, जंगलीनाथ मंदिर, दुखहरण मंदिर, ईसानगर के सिद्धेश्वर नाथ मंदिर, नागेश्वरनाथ मंदिरों में शिवभक्तों का तांता लगा रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बांकेगंज। बांकेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के कपाट खुलते ही भोलेनाथ के दर्शन के लिए घंटों पहले कतारबद्ध खड़े भक्तों ने हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए भगवान शिव की बेलपत्र धतूरा, फल-फूल, रोली, अक्षत, चंदन, समी आदि पूजन सामग्री के साथ पूजा अर्चना के बाद जलाभिषेक किया।
बेलरायां। सावन माह के पहले सोमवार को भक्तों ने शिव मंदिरों में पूजा अर्चना कर परिवार में सुख समृद्धि की कामना की है। सुबह से ही भक्तों ने वनविभाग के शिव मंदिर, चीनी मिल के शिव मंदिर, श्रीभृत्यहरिनाथ शिव मंदिर, क्लेशहरण मंदिर सहित सभी मंदिरों में बेलपत्र, भांग, धतूरा, दूध, फल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की।
ईसानगर। सावन के पहले सोमवार को शिव भक्तों ने शिवलिंग का जलाभिषेक कर विधिवत पूजन किया। जंगलीनाथ मंदिर में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां कई लोगों ने राम चरित मानस के अखंड पाठ और भंडारे का आयोजन किया। क्षेत्र के सभी शिवालयों में सुबह से ही शिवभक्तों की लंबी लाइनें लगी रहीं। 


मेढक मंदिर में पार्किंग शुल्क मांगने से श्रद्धालु आहत
ओयल। नगर के प्रसिद्ध मेढक मंदिर में सुबह होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसी बीच मंदिर प्रबंधतंत्र की ओर से पार्किंग शुल्क की वसूली से श्रद्धालुओं में नाराजगी फैल गई। कर्मियों ने मंदिर के बाहर दुकानें लगाने वालों से तथा वाहनों से दबाव बनाकर पैसे वसूलना शुरू कर दिया। इसका विरोध करते हुए अनेक दर्शनार्थी बिना दर्शन किए ही लौट गए। समस्या की गंभीरता को समझते हुए कुछ स्थानीय लोगों ने समस्या को सुलझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed