फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Shardanagr city streets red with the Gualala

शहर से शारदानगर तक गुलाल से लाल हो गईं सड़कें

Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो  लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 11 Oct 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Shardanagr city streets red with the Gualala
विसर्जन - फोटो : अमर उजााला
शोभायात्राएं निकालकर देवी प्रतिमाओं का किया विसर्जन, लगे मां के जयकारे
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं का मंगलवार को शोभायात्रा निकाल कर शारदा नदी में विसर्जन किया गया। अलग-अलग निकली शोभायात्राओं में श्रद्धालु गुलाल उड़ाते और मां के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। देवी प्रतिमाओं को लोग पूरे श्रद्धा और सम्मान के साथ वाहनों पर शारदानगर लेकर पहुंचे जहां मां के जयकारे लगाते हुए मूर्तियों का विसर्जन किया। 
सुबह करीब 10 बजे से शुरू हुआ शोभायात्राओं का सिलसिला शाम पांच बजे तक जारी रहा। संकटा देवी मंदिर, शीतला देवी मंदिर में सजे मां के दरबार की मूर्तियों के अलावा मनकामेश्वर मंदिर, जयदेव संगीत विद्यालय, इमली चौराहा आदि स्थानों पर सजे पूजा पंडालों में स्थापित देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए अलग-अलग शोभायात्राएं निकाली गईं। इन शोभायात्राओं के चलते मेला रोड पर मंगलवार को कई बार जाम लगा।
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। नगर में शारदीय नवरात्र के समापन पर देवी मूर्तियों की विसर्जन करने के लिए शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गईं। वाहनों पर सजी देवी देवताओं की झांकियों और हल्द्वानी के कलाकारों के नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। पुरानी मिल कॉलोनी में सजे वैष्णो दरबार, बजाज स्कूल के दुर्गा पूजा समारोह सहित कई स्थानों पर शारदीय नवरात्र में मूर्ति स्थापना कर मां के दरबार सजाए गए थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रजागंज । मां भगवती मंदिर, घुंघुची रजागंज के देवी मंदिर पर दुर्गा जागरण के समापन पर सत्यम शिवम सुंदरम म्युजिकल ग्रुप के कलाकारों ने झांकियां प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समापन पर मूर्ति का विसर्जन शारदा नदी में किया गया। 
तिकुनियां। कस्बा स्थित दुर्गा मंदिर पर सजाई गई देवी मूर्ति का पूजा पाठ के बाद कैलाशपुरी बैराज पर मोहाना नदी में विसर्जन किया गया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ विसर्जन यात्रा में शामिल हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर सजी मां की भव्य प्रतिमा के आगे सभी श्रद्धालु अबीर गुलाल उड़ाते, नृत्य करते हुए मां के जयकारे लगा रहे थे। 
पलियाकलां। नवरात्र समाप्ति के बाद पटिहन, घोला, कृष्णानगर, अजीत नगर, महंगापुर, मोहल्ला किसान आदि तमाम स्थानों पर स्थापित की गई देवी मूर्तियों को शारदा नदी में विसर्जित किया गया। इससे पूर्व स्थापना स्थल से गाजे बाजे के साथ शोभायात्राएं निकाली गईं जो शारदा नदी तट तक गईं और फिर यहां विधि विधान से पूजन अर्चन किया गया। इस दौरान शारदा नदी पर मेला लगा। यहां काफी भीड़ भाड़ रही। व्यवस्थाओं को पहले ही चाक चौबंद कर लिया गया था। सुरक्षा व्यवस्था को खुद एसओ बृजराज यादव ने जांचा। उन्होंने बताया कि नाव आदि की व्यवस्था भी की गई, साथ पीएसी के गोताखोर भी मौजूद रहे। इधर सभी स्थलों पर पूजन अर्चन के बाद भंडारों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तेज महेंद्रा सरस्वती विद्या मंदिर में विजयादशमी पर शस्त्र पूजन अर्चन कार्यक्रम हुआ। जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सीतापुर विभाग के कार्यवाह विष्णुदत्त ने विचार व्यक्त किए। इसमें जिला प्रचारक गोला आनंद, भाजपा नेता शिवपाल सिंह, शारीरिक शिक्षा प्रमुख अखिलेश, वर्ग कार्यवाह धर्मप्रकाश, वर्ग व्यवस्था प्रमुख प्रमोद प्रसाद पाठक, खंड कार्यवाह पलिया पवन सिंह मौजूद रहे।
महंगापुर। कमेटी अध्यक्ष निराला कुमार सहित सभी ग्रामीणों ने हवन पूजन और कन्या  पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया। रात  में शिप्रा कुमार म्यूजिकल ग्रुप ने मां का जागरण  किया इसमे आए गायक  कलाकारों ने भक्ति भाव से भेंटे प्रस्तुत कीं। झांकियो का मंचन भी किया गया। इस अवसर पर राजन, विक्की चीमा, दशरथ, अरविंद सिंह, संजय सिंह, पप्पू पान,  छोटेलाल, बेचन, रामपाल सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
मझगईं। इलाके में तमाम स्थानों पर जागरण और भंडारा हुआ। इससे पूर्व पूजन अर्चन हुआ लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
बांकेगंज। बांकेश्वर महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण में दस दिनों तक चले 29वें दुर्गा पूजा समारोह का मंगलवार दोपहर धूमधाम और श्रद्धा के साथ समापन हुआ। इससे पहले पंडित कुसुम शास्त्री ने कमेटी अध्यक्ष गोविंद राम गोयल से मंदिर प्रांगण के पंडाल में सजे भव्य मां दुर्गा दरबार में स्थापित देवी देवताओं की विधि-विधान से पूजा अर्चना करवाई। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई।
पूजा पंडाल से दर्जनों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ बांकेगंज की सड़कों पर निकली मां दुर्गा शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा में शामिल सैकड़ों श्रद्धालु महिला, पुरुष और बच्चे अबीर-गुलाल उड़ाते हुए मां के भजनों पर नृत्य करने के साथ मां भवानी के जयकारे लगाते चल रहे थे। शोभायात्रा कस्बे की सड़कों से होकर खीरी ब्रांच नहर पहुंची। जहां श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना के बाद सजी-धजी प्रतिमाओं का श्रद्धा और मां के जयकारों के साथ विसर्जन किया। इस मौके पर पंडित कुसुम शास्त्री, सेवादार राजेन्द्र प्रसाद माहेश्वरी, बसंत माहेश्वरी, बजरंग अग्रवाल, कृष्ण किशोर मिश्र, मनोज माहेश्वरी, राहुल, विवेक सिंह, भौतेन्द्र सिंह, अंकुर सिंह सहित तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
--
मां के जगराते में झूमे कलाकार, मयूर नृत्य ने मन मोहा
मूड़ा सवारान। ग्राम भैठिया के वैष्णो दरबार में हो रहे दुर्गा पूजा समारोह में सिद्धि विनायक दुर्गा जागरण पार्टी एवं हल्द्वानी के बाबरा एंड ग्रुप के कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ जागरण की शुरुआत की। कलाकारों ने चलो बुलावा आया है, बैठी आसन पर नौ देवियां, तेरे दरबार में मैया खुशी मिलती है, शेर पे सवार होकर आजा शेरांवालिये, तू जय माता जी बोल रे, आदि भेंटें प्रस्तुत कीं। बाबरा ग्रुप के कलाकारों ने मयूर नृत्य, शंकर पार्वती, राधा श्रीकृष्ण, काली मां, बाल गजानन, भस्मासुर आदि की सजीव झांकियां प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। सुबह तारा रानी की कथा सुनाई गई।
 समापन पर समिति के पदाधिकारियों ने वैष्णो दरबार में 151 कन्याओं को भोज कराया। बाद में भंडारा भी हुआ।  व्यवस्था में सत्यदेव वर्मा, सचिन सोनी, कमलेश गुप्ता, संदीप सोनी, मातादीन कश्यप, जितेन्द्र वर्मा, रामकरन भार्गव, विनोद वर्मा, मोनू श्रीवास्तव आदि लगे रहे।
-----
 
बरवर में बरोसी पूजन तथा दुर्गा जागरण
बरवर। नगर के देवीस्थान मंदिर पर नवरात्रि समापन पर पंडित प्रेमबाबू शर्मा ने हवन-पूजन तथा मुरादपुर के कल्लू पंडा ने बरोसी पूजा की। इस दौरान उन्होंने  जलती बरोसी लेकर पूरे नगर का चक्कर मात्र 36 मिनट में  लगाया। रात्रि में दुर्गा जागरण तन्मय रॉक स्टार म्यूजिक ग्रुप शाहजहांपुर के तत्वावधान में हुआ। जागरण की शुरुआत कार्यक्रम के अध्यक्ष धर्मेश शर्मा ने मां दुर्गा की प्रतिमा केसमक्ष दीप जलाकर की। कलाकारों ने मां की भेंटे प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
--
ट्रॉली पलटी, हादसा टला
गोला गोकर्णनाथ। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव नगरा सलेमपुर से श्रद्धालु शारदीय नवरात्र के समापन पर मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन करने उल्ल नदी पर जा रहे थे। अलीगंज रोड पर किसान भट्ठे के पास श्रद्धालुओं से भरी और मां दुर्गा की मूर्ति रखी एक ट्रैक्टर में जुड़ी दो ट्रॉलियों में से पिछली ट्रॉली का कुंडा टूट जाने से वह सड़क के किनारे पलट गई। जिसमें ट्रैक्टर चालक करुणेश वर्मा, आशाराम, नवीन, अनूप, राहुल वर्मा आदि को हल्की चोटें आयी हैं। 

--
खमरिया में मूर्ति विसर्जन और रावण वध गुरुवार को
खमरिया। दुर्गा पूजा पंडालों में स्थापित मूर्तियों का विसर्जन गुरुवार को होगा। विजयादशमी, मूर्ति विसर्जन और मोहर्रम एक साथ पड़ने के कारण आपसी सहमति से मूर्ति विसर्जन गुरुवार को करने का निर्णय लिया गया है। रावण दहन का कार्यक्रम भी अब गुरुवार को होगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed