फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   shakti mission

सांसद बोलीं-महिलाएं जितना सशक्त होंगी उतना सशक्त होगा समाज

Sun, 18 Oct 2020 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
shakti mission
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने झंडी दिखा कर मिशन शक्ति रैली को रवाना किया। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। शारदीय नवरात्र के पहले दिन मिशन शक्ति का आगाज हुआ। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धौरहरा सांसद रेखा वर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ हरी झंडी दिखाकर शक्ति मोबाइल को रवाना किया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा ने कहा कि महिलाएं जितना सशक्त होंगी उतनी ही तेजी के साथ सशक्त समाज की स्थापना होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गोला गोकर्णनाथ रोड पर स्थित एक मैरिज हाल में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर की गई। बालिकाओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। धरोहर सांस्कृतिक दल के प्रमुख उमेश तिवारी ने अपने साथी कलाकारों के साथ महिला परक योजनाओं पर आधारित एवं महिला सशक्तीकरण से ओतप्रोत शिक्षाप्रद नाट्य प्रस्तुति दी। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सांसद रेखा वर्मा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए दृढ़ संकल्पित है। महिलाओं के सर्वांगीण विकास एवं स्वावलंबन के लिए नए कदम उठा रही है। महिलाएं जितना सशक्त होंगी। उतनी ही तीव्रता के साथ सशक्त समाज की स्थापना होगी। हर क्षेत्र में अपनी योग्यता का परिचय देते हुए महिलाओं ने पूरे देश का मान सम्मान बढ़ाया है। बेटियां अपनी शक्ति को पहचाने। सफल महिलाएं समाज के लिए रोल मॉडल बनें।
विज्ञापन

विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी ने कहा कहा कि नारी एक साथ दो परिवारों की जिम्मेदारी का निर्वहन करती है। जिले की नोडल अधिकारी 32 वीं पीएसी पीएसी कमांडेंट आईपीएस सुजाता सिंह ने कहा कि मिशन शक्ति को सफलता के आयाम तक पहुंचाए जाने में सबका सहयोग अपेक्षित है। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से अपील की कि पूरे उत्साह, उमंग एवं ऊर्जा के साथ इस अभियान को सफल बनाकर सरकार के सपने को साकार करें। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिशन शक्ति शारदीय नवरात्र की प्रतिपदा से प्रारंभ होकर वासंतिक नवरात्र तक चलेगा। महिला सशक्तीकरण से संबंधित विविध गतिविधियां एवं कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिससे सरकार का नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन का सपना साकार होगा। 24 विभागों के अंतर विभागीय समन्वय से मिशन शक्ति के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। एसपी विजय ढुल ने बताया कि यह मिशन 180 दिनों तक अलग-अलग निर्धारित थीम पर चलेगा। मिशन के माध्यम से ऐसे समाज की स्थापना होगी, जहां नारियां अपने आपको सुरक्षित महसूस करें। शक्ति मोबाइल शहर एलआरपी चौराहा, ओवर ब्रिज, रेलवे स्टेशन, संकटा देवी चौराहा, मेला मैदान चौराहा, इमली चौराहा, जीजीआईसी विलोबी हाल होते हुए पुलिस लाइन पहुंची। एसपी विजय ढुल्ल ने बताया कि शक्ति मोबाइल में 20 दोपहिया एवं 20 चौपहिया वाहन लगाए गए हैं। इसमें महिला कल्याण विभाग के छह एलईडी जागरूकता रथ भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनकी रही मौजूदगी
जिला पंचायत अध्यक्ष सुमन नरेंद्र सिंह, विधायक सदर योगेश वर्मा, विधायक श्रीनगर मंजू त्यागी, पालिका अध्यक्ष निरुपमा मोनी बाजपेई, भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, चेयरमैन अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पुष्पा सिंह, सीडीओ अरविंद सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह, डीपीओ सुनील कुमार श्रीवास्तव आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, परिषदीय विद्यालय की महिला शिक्षक, महिला पुलिसकर्मी, आशा संगिनी, महिला कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed