फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seven in 15 blocks Instead of counting site

15 में सात ब्लाकों के मतगणना स्थल बदले

Thu, 26 Nov 2015 06:35 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Thu, 26 Nov 2015 06:35 PM IST
विज्ञापन
निर्वाचन आयोग को भेजे गए प्रस्ताव पर अनुमति के बाद प्रशासन ने जिले के 15 ब्लाकों में सात ब्लाकों का मतगणना स्थल बदल दिया है। इनमें कुंभी/गोला, ईसागनर, रमियाबेहड़, निघासन, फूलबेहड़, लखीमपुर और नकहा ब्लाक शामिल है।
विज्ञापन

डीडीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि जिला और क्षेत्र पंचायत चुनाव में ब्लाकों में जो मतगणना स्थल थे, प्रधानी चुनाव में उनमें फेरबदल किया गया है।
प्रशासन की ओर से जारी सूची के मुताबिक कुंभी/गोला ब्लाक की मतगणना अब मंडी समिति में होगी। ईसानगर ब्लाक की मतगणना बीबीएलसी इंटर कॉलेज खमरिया, रमियाबेहड़ की उस्मानी कन्या इंटर कॉलेज कफारा, निघासन की मतगणना महात्मा बुद्ध लोक कल्याण एवं ग्राम्य विकास संस्थान निघासन, फूलबेहड़ की मतगणना ब्लाक मुख्यालय के बजाय उस्मानी डिग्री कॉलेज महेवागंज, लखीमपुर ब्लाक की मतगणना डीएस इंटर कॉलेज के बजाए मंडी स्थल राजापुर, नकहा ब्लाक की मतगणना केवलपुरवा की जगह रघुवीर प्रसाद स्मारक इंटर कॉलेज बाजूडीह में होगी। उन्होंने बताया कि अन्य ब्लाकों के मतगणना स्थल में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बेहजम में कन्हैया इंटर कॉलेज, बांकेगंज में जानकी देवी कन्या इंटर कॉलेज, बिजुआ में जिला पंचायत इंटर कॉलेज, पलिया में मंडी समिति, धौरहरा में राजकीय इंटर कॉलेज, मितौली में राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज, पसगवां ब्लाक की मतगणना केन ग्रोवर्स इंटर कॉलेज जेबीगंज और मोहम्मदी में मंडी समिति में मतगणना कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed