फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Seva Samiti held a meeting and discussed 'No rail, no vote'

Lakhimpur Kheri News: सेवा समिति ने बैठक कर रेल नहीं तो वोट नहीं पर की परिचर्चा

Sun, 31 Aug 2025 12:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sun, 31 Aug 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Seva Samiti held a meeting and discussed 'No rail, no vote'
संपूर्णानगर में आयोजित बैठक में शामिल युवा जनहित समिति के पदा​धिकारी। संवाद
संपूर्णानगर। पलिया में रेल का संचालन बंद होने पर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर सवाल खड़े करते हुए क्षेत्र की सामाजिक संस्था युवा जनहित सेवा समिति ने हस्ताक्षर अभियान चलाने के अलावा डीएम व रेलमंत्री को ज्ञापन देने की बात कही है। रेल नहीं तो वोट नहीं पर परिचर्चा भी की गई।
विज्ञापन


समिति के प्रबंधक गुरप्रीत सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में संरक्षक अनुज शुक्ला ने कहा कि हमारे जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के कारण पलिया पिछड़ गया है। बाढ़ के बाद अब रेल का संचालन बंद होने से यहां के निवासी ठगा सा महसूस कर रहे हैं। वह पलायन को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

सचिव पवन ने कहा कि समिति हस्ताक्षर अभियान चलाने के साथ ही जनप्रतिनिधियों और रेलमंत्री को पत्र भेजकर पलिया स्टेशन को बड़ी रेललाइन से जोड़ने की मांग करेगी और किसी भी हाल में यहां से ट्रेनों का संचालन बंद नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति अध्यक्ष आलोक सिंह ने कहा कि हम सभी एकजुट होकर समिति का समर्थन करेंगे और सोमवार से बाजार में हस्ताक्षर अभियान शुरू कर देंगे। साथ ही ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांग को उठाएंगे। बैठक में अभिषेक सिंह सेंगर, अभिषेक, कुशाग्र सक्सेना, हर्षित त्रिवेदी, विजय वर्मा, दुर्गेश, संजय गुप्ता आदि मौजूद रहे।


--------------------
पलिया को बड़ी रेल लाइन से जोड़ने के लिए हुई सभा



पलियाकलां। पलिया को बड़ी रेल लाइन से जोड़ने के आंदोलन के संबंध में पलिया रेलवे स्टेशन पर शनिवार को सभा का आयोजन किया गया। अखिल भारतीय किसान महासभा, अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन व भाकपा माले के नेतृत्व में आयोजित सभा में लोगों को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता कृष्णा अधिकारी ने कहा, जंगल का हवाला देकर तराई क्षेत्र पलिया से रेल लाइन को हटाने का प्रयास किया जा रहा है। यहां हवाई जहाज का प्रलोभन देकर रेलवे लाइन को छीनने का कार्य किया जा रहा है। इसके संबंध में गांव-गांव जाकर प्रचार करने की जरूरत है। क्षेत्र को बड़ी लाइन से जोड़ने के लिए आंदोलन करें, जिससे अधिकारियों के आंख-कान खुल सकें। ऐपवा की आरती राय, अजय तिवारी, अमरीक सिंह, लल्लन गौड़, कमरूद्दीन, रामकिशुन आदि ने भी संबोधित किया। साथ ही 20 सितंबर को प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। सभा में सियाराम यादव, राजू कश्यप, शुभम यादव, रामदयाल वर्मा, रामजीत प्रसाद, महमूद निर्भय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed