{"_id":"68b34a1a275cdeec9c037997","slug":"senior-residents-should-go-on-ward-rounds-on-time-dr-vani-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-154481-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: सीनियर रेजिडेंट वार्ड राउंड पर समय से जाएंः डॉ. वाणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: सीनियर रेजिडेंट वार्ड राउंड पर समय से जाएंः डॉ. वाणी
Sun, 31 Aug 2025 12:29 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 31 Aug 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मेडिकल कॉलेज की प्राचार्य ने शनिवार को सीनियर रेजिडेंट चिकित्सकों के साथ बैठक करके अस्पताल की व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों की देखभाल में लापरवाही न बरतने और वार्ड में राउंड समय पर करने के निर्देश दिए।
प्राचार्य डॉ. वाणी गुप्ता ने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। इसके लिए चिकित्सकों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी से करना होगा। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि इमरजेंसी वार्ड में मरीजों को प्राथमिक उपचार तुरंत उपलब्ध कराया जाए।
बैठक में प्राचार्य ने साफ किया कि ड्यूटी से गायब रहने या समय पर वार्ड राउंड न करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मरीजों से शालीन व्यवहार और तीमारदारों की समस्याओं को गंभीरता से सुनें।
विज्ञापन
बैठक में अस्पताल की दवा आपूर्ति व्यवस्था, सफाई व्यवस्था और ओपीडी सेवाओं की भी समीक्षा की गई। प्राचार्य ने कहा कि सभी विभाग समन्वय के साथ कार्य करें ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।