{"_id":"691b69998b7a5006260c9679","slug":"selfie-points-will-be-built-at-three-corners-of-gokarna-tirtha-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-161348-2025-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: गोकर्ण तीर्थ के कोनों पर तीन जगह बनेंगे सेल्फी प्वाइंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: गोकर्ण तीर्थ के कोनों पर तीन जगह बनेंगे सेल्फी प्वाइंट
Mon, 17 Nov 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन कॉरिडोर में गोकर्ण तीर्थ पर दर्शनार्थियों के लिए बनाया जा रहा है सेल्फी पॉइंट चबूतर
गोला गोकर्णनाथ। शिव मंदिर कॉरिडोर में भोलेनाथ की महिमा, पौराणिकता के साथ दर्शनार्थियों के आकर्षण पर भी जोर दिया जा रहा है। उसके अनुरूप ही आकर्षक सौंदर्यीकरण को निर्माण में शामिल किया गया है।
गोकर्ण तीर्थ के उत्तर, पश्चिम कोने और दक्षिण में पीपल के पास तीन तरफ आकर्षक सेल्फी प्वाइंट चबूतरों का निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। इससे शिव मंदिर परिक्षेत्र की भव्यता बढ़ेगी। कॉरिडोर के मुख्य द्वार से शिव मंदिर के मुख्य मार्ग में रिटेनिंग दीवार पर देवी-देवताओं और सनातन आस्था से संबंधित थ्रीडी चित्रकारी की जाएगी। इसकी फ्रेमिंग का काम शुरू हो गया है।
प्रस्तावित कॉरिडोर परियोजना में बाउंड्रीवॉल, रिटेनिंग वॉल, स्टोन पाथवे, कैंटीन, तीन मंजिला दो यात्री हाॅल, सीसी कैमरे से लैस कंट्रोल रूम, शौचालय, स्ट्रीट लाइट, फव्वारा, तीर्थ के जल को शुद्ध रखने के लिए ऑक्सीडेशन प्लांट आदि लगवाया जाएगा।
विज्ञापन
शिव मंदिर कॉरिडोर निर्माण के साथ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई नितिन सिंह प्रतिदिन की कार्य प्रगति रिपोर्ट उच्च अधिकारियों के भेज रहे हैं। संवाद