फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   'Self' celebrating Independence celebration with

‘स्वाभिमान’ के साथ मना आजादी का जश्न 

Sun, 14 Aug 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sun, 14 Aug 2016 10:39 PM IST
विज्ञापन
'Self' celebrating Independence celebration with
tricolour - फोटो : amar ujala
तिरंगा स्वाभिमान यात्रा में उमड़ा शहर, बही देशभक्ति की बयार
विज्ञापन

अपने बनाए 75 फुट लंबे तिरंगे के साथ शामिल हुए सीएमएस के छात्र
शहर में कई स्थानों पर हुआ स्वागत, हजारों की संख्या में हुई भागीदारी

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर युवाओं ने शहर में स्वाभिमान तिरंगा यात्रा निकाली। इसको लेकर शहर वासियों में काफी उत्साह दिखा। शहर की सड़कों पर खूब तिरंगे लहराए। इसमें शामिल सिटी मांटेसरी इंटर कॉलेज (सीएमएस) का 75 फुट लंबा तिरंगा और भारत माता की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। स्वाभिमान तिरंगा यात्रा में कई स्कूलों और कॉलेज के छात्र छात्राएं शामिल हुए। हाथों में तिरंगा और कपड़ों पर तिरंगे का बैज लगाए छात्राएं, महिलाएं और युवा यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। शहर में पहली बार निकाली गई भव्य स्वाभिमान तिरंगा यात्रा से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर दिखा।
तिरंगा यात्रा की शुरुआत रविवार को विलोबी मैदान से हुई। इस यात्रा को शहीद सैनिक के परिवार के लोगों और सैनिकों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा यात्रा विलोबी मैदान से निकलकर शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई फिर विलोबी मैदान पर आकर समाप्त हुई। शहर में पहली बार निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा का जगह जगह व्यापारियों ने स्वागत किया। कई स्कूलों के छात्रों की ओर से निकाली गई भारत माता की झांकी रही। शहरवासियों ने जगह जगह पर भारत माता की झांकी की आरती उतारी। इस दौरान डीजे पर देशभक्ति के गानों पर थिरक रहे छात्रों ने शहर को वातावरण देशभक्तिमय कर दिया। स्कूली छात्रों ने देश भक्ति की भावना को लेकर झांकी सजाई। वहीं  पं. दीनदयाल उपाध्याय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, न्यू साइंस स्टडी प्वाइंट एवं बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने घोष समूह प्रस्तुत किया। यात्रा में संयोजक धीरज श्रीवास्तव, सिटी मांटेसरी के विशाल सेठ, आशीष श्रीवास्तव, अभिषेक  सिंह, सुुमित जायसवाल मोदी, अमरेंद्र सिंह, सर्वेंद्र सिंह, नीरज सिंह, शिवम सिंघल, अमिय त्रिपाठी, मधुरेश शर्मा, जानकी प्रसाद गौड़ मंगलम बाजपेई सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

ममरी। सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज में स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर बच्चों को कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास कराया गया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर में नाटक प्रस्तुत करने और सजीव झांकियों में भाग लेने वाले बच्चों को टिप्स दिए गए। उधर परेली के पटेल शांति निकुंज इंटर कॉलेज में बच्चों को गीत और संगीत का प्रशिक्षण दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धौरहरा। कस्बे के युवाओं ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा कस्बे के बाजार वार्ड, शुक्ला वार्ड से होते हुए कोतवाली के सामने से निकाली गई। यात्रा में शामिल युवाओं ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed