फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Second Ktoff and continue waiting list

दूसरी कटआफ और प्रतीक्षा सूची जारी

Sat, 08 Aug 2015 07:12 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 08 Aug 2015 07:12 PM IST
विज्ञापन
युवराजदत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में बढ़ी सीटों पर प्रवेश के लिए दूसरी मैरिट सूची और प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि दूसरी मैरिट सूची में शामिल विद्यार्थी 10 और 11 अगस्त को प्रवेश करा सकते हैं। प्रतीक्षा सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 10, 11 और 12 अगस्त को अपराह्न दो बजे तक महाविद्यालय के प्रशासनिक भवन में अपना पंजीकरण कराना होगा। उनका प्रवेश सीटों की उपलब्धता पर मैरिट के आधार पर 13 अगस्त को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्धारित अवधि मे प्रवेश न लेने पर उनका प्रवेशाधिकार स्वत: निरस्त माना जाएगा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ.आरके सिंह ने बताया कि बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश के लिए बीए प्रथम वर्ष सामान्य का 315, सामान्य छात्रा का 306, पिछड़ा वर्ग का 299, पिछड़ा वर्ग छात्रा का 296, अनुसूचित जाति का 286, अनुसूचित जाति छात्रा का 283, अनुसूचित जनजाति का 274 और अनुसूचित जनजाति छात्रा का कटआफ 251 है। इसी तरह बीए प्रथम वर्ष सामान्य वर्ग की 310, सामान्य छात्रा की 300, पिछड़ा वर्ग, 295, पिछड़ा वर्ग छात्रा की 291, अनुसूचित जाति की 282, अनुसूचित जाति छात्रा की 279, अनुसूचित जनजाति की 243 और अनुसूचित जनजाति छात्रा की प्रतीक्षा सूची 205 है।
विज्ञापन

बीएससी प्रथम वर्ष बायो सामान्य वर्ग की मैरिट 334, सामान्य छात्रा की 313, पिछड़ा वर्ग की 313, पिछड़ा वर्ग छात्रा की 305, अनुसूचित जाति की 305, अनुसूचित जनजाति की 282 है। इसी तरह बीएससी प्रथम वर्ष बायो सामान्य वर्ग की 325, सामान्य छात्रा की 301, पिछड़ा वर्ग की प्रतीक्षा 307, अनुसूचित जाति 298, अनुसूचित जनजाति की प्रतीक्षा सूची 278 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीकॉम प्रथम वर्ष सामान्य वर्ग की 287, सामान्य छात्रा की 280, पिछड़ा वर्ग की 307, अनुसूचित जाति की मैरिट 242 है। जबकि बीकॉम प्रथम वर्ष सामान्य वर्ग की 271, सामान्य वर्ग की 389, पिछड़ा वर्ग की 267 और अनुसूचित जनजाति की प्रतीक्षा सूची 240 है। बीएससी प्रथम वर्ष गणित की सामान्य वर्ग की 328, सामान्य छात्रा की 279, पिछड़ा वर्ग की मैरिट 304 है। जबकि सामान्य वर्ग की प्रतीक्षा सूची 303 और पिछड़ा वर्ग की मैरिट 295 है।   

प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष में अनुसूचित जाति के जिन विद्यार्थियों के नाम शामिल थे और किसी कारण से अपना प्रवेश नहीं ले सके हैं वे विद्यार्थी 10, 11 और 12 अगस्त को नवीन प्रशासनिक भवन में अपना पंजीकरण करा लें। उनके प्रवेश 13 अगस्त को सीटों की उपलब्धता और मैरिट के आधार पर किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed