फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   "Seals and not compromise the interest of farmers'

‘जवानों और किसानों के हित से कोई समझौता नहीं’

Sat, 05 Nov 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर-खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर-खीरी। Updated Sat, 05 Nov 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
"Seals and not compromise the interest of farmers'
कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला
जितिन ने कहा, कार्यकर्ता सरकार की खामियां बताएं
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने आज यहां कहा कि जवानों और किसानों के हितों से समझौता नही होगा। केंद्र की भाजपा सरकार में देश के लोगों का विश्वास खत्म हो गया है। देश का आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। केंद्र सरकार अपनी खामियां छिपाने के लिए लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर तानाशाही पूर्ण बल का प्रयोग कर रही है जिससे देश की जनता भाजपा सरकार कृत्यों के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन न कर सके। 
पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद जिला मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने कांग्रेस के साथ मिलकर देश से बर्तानिया हुकुमत को खत्म कर दिया तो भाजपा शासन को हटाने में कितनी देर लगेगी। कार्यकर्ता पूरे मनोयोग के साथ जनता के पास जाएं केंद्र सरकार के कृत्यों को उजागर करें जिससे देश के लोगों को पता चल सके कि मोदी किस तरह झूठ के सहारे सरकार चला रहे है। 
विज्ञापन

इसके बाद जितिन प्रसाद युवक कांग्रेस अध्यक्ष नवीन पांडे की माताजी, वरिष्ठ कांग्रेसी रवि प्रताप सिंह के छोटे भाई की पत्नी, मनजीत कौर और मीना मिश्रा के पति के निधन पर उनके घरों पर जाकर शोक व्यक्त किया। साथ ही परिवारवालों को ढाढ़स बंधाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीसीसी सदस्य राजीव अग्निहेात्री, कस्ता विधानसभा प्रभारी सुजीता कुमारी, दीपक बाजपेई, जमाल अहमद, ओम प्रकाश गुप्ता, अनिल गुप्ता, पप्पू वर्मा, इरफान किदवई, राजेश अवस्थी, रामसागर मिश्र, अली बहादुर, रिसाल अहमद, विनीत मिश्रा, राजीव मिश्रा, आशीष सिंह, कमणेश मिश्रा, अफजल, रामेंद्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed