{"_id":"5eefa4738ebc3e42e303e74e","slug":"sdm-stops-illegal-construction-on-government-land-lakhimpur-news-bly4100810131","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को एसडीएम ने रुकवाया
विज्ञापन
सिसैया ईसानगर रोड पर हो रहा अवैध निर्माण
- फोटो : LAKHIMPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौरहरा। सिसैया-ईसानगर मार्ग पर बेशकीमती सरकारी भूमि पर एक दबंग ने कब्जा कर उस पर भवन निर्माण शुरू कर दिया। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने मौके पर हल्का लेखपाल को भेज कर काम रुकवा दिया है। आरोपी के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए हैं।
सिसैया-ईसानगर मार्ग पर मजरा रामलोक की चार डिस्मिल बेशकीमती सरकारी भूमि पर गांव कन्हैया दीन पुरवा निवासी राम प्रकाश ने अपनी भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया। फिर उस भूमि पर भवन निर्माण करने लगे। सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण होता देख ग्रामीणों ने एसडीएम एस सुधाकरन से शिकायत की। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेकर मौके पर हल्का लेखपाल सुनील दत्त को भेजकर जांच कराई। जांच में शिकायत सही मिली। लेखपाल की रिपोर्ट पर एसडीएम ने अवैध निर्माण तुरंत रुकवा दिया। लेखपाल को आरोपी के विरुद्ध ईसानगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए हैं।
वर्जन....
ग्रामीणों ने सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की थी। जांच में शिकायत सही मिलने पर निर्माण कार्य रोका गया है। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली में लोक संपत्ति निवारण अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
- एस सुधाकरन, एसडीएम, धौरहरा