फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   SDM also ordered eviction

एसडीएम ने अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए

Thu, 05 Mar 2015 07:26 PM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Thu, 05 Mar 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
SDM also ordered eviction
एसडीएम सुल्तान अशरफ सिद्दीकी ने होली के मद्देनजर कस्बे के मुख्य मार्गों से अतिक्रमण हटाने और बिजली के लटकते तारों को दुरुस्त कराने का निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सीओ एसी श्रीवास्तव के साथ नगर के मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। सब्जी मंडी चौराहे पर बिजली के लटकते तारों को दुरुस्त कराने का निर्देश बिजली विभाग को दिया है। मालूम हो कि छह मार्च को पहले दिन होली की धमाल भीतर मोहम्मदी के शिव मंदिर से उठकर नगर भ्रमण करती है। इसमें होलियारों की टोली के साथ ही आकर्षक झांकियां भी शामिल होती हैं। होलियारों की टोली भजन-कीर्तन करते हुए नगर भ्रमण करती है। अगले दिन सात मार्च को बाजारगंज से होली की धमाल निकाली जाती है। अधिकारियों ने सभी रूटों का निरीक्षण कर अतिक्रमण हटाने तथा बिजली के तारों को ठीक कराने को कहा। इस मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अतुल रस्तोगी, महामंत्री शिशिर गुप्ता के अलावा एसएसआई राम सिंह पवार कस्बा इंचार्ज फूलचंद्र आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed