फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Scuffle between superintendent and health worker in Palia CHC

Lakhimpur Kheri News: पलिया सीएचसी में अधीक्षक व स्वास्थ्यकर्मी के बीच हाथापाई

Sat, 29 Apr 2023 12:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Scuffle between superintendent and health worker in Palia CHC
पलियाकलां। पलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक और एक स्वास्थ्यकर्मी में हाथापाई हो गई। मामले में स्टाफ ने बीच-बचाव किया। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर करीब साढ़े 11 बजे सीएचसी अधीक्षक डॉ. भरत सिंह और फील्ड सुपरवाइजर शिवओम के बीच किसी बात को लेकर हाथापाई होने लगी। पता चला कि सीएचसी अधीक्षक के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर एक शिकायत की गई थी। जिसमें शिकायतकर्ता पी. सिंह को बनाया गया था। शिकायत रजिस्टर्ड होने के बाद जब पी. सिंह के मोबाइल पर मैसेज गया तो उन्होंने अधीक्षक से फोन कर फर्जी तरीके से उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल कर गलत शिकायत कराए जाने का आरोप फील्ड सुपरवाइजर पर लगाया। साथ ही एफेडेविट देकर शिकायत का खंडन करने की बात कहकर वह शुक्रवार को सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन

इस बीच अधीक्षक डॉ. भरत सिंह ने फील्ड सुपरवाइजर को बाहर जाने को कहा। अधीक्षक का आरोप है कि इस बात पर उक्त सुपरवाइजर भड़क गया और गाली-गलौज करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। जिसके बाद वह कक्ष से बाहर आए और स्टाफ ने आकर बीच-बचाव किया। मौके पर पहुंची पुलिस को अधीक्षक ने तहरीर दी है। जिसमें हाथापाई में चोटें आने की बात कहने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा डालने, प्राइवेट प्रैक्टिस सरकारी आवास में करने और झूठी शिकायतें करने के आरोप लगाए हैं। कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा ने बताया कि जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फील्ड सुपरवाइजर संपूर्णानगर में तैनात थे लेकिन वह वहां प्राइेवट क्लीनिक खोलकर मरीजों को देखने का कार्य करने लगा था। जबकि वह चिकित्सक नहीं हैं। उसके बाद उन्हें पलिया में कोविड ड्यूटी में लगाया गया, वहां भी वह ठीक काम नहीं किया। कहने पर रंजिश मानने लगे और फर्जी तरीके से शिकायतें कराईं।

डॉ. भरत सिंह, सीएचसी अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed