{"_id":"57d95cb34f1c1ba73dd489aa","slug":"scotty-fell-from-maiden-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी से गिरी युवती, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी से गिरी युवती, मौत
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां/बिजुआ।
Updated Wed, 14 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
शव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पलिया-भीरा रोड पर प्रेमनगर गांव के पास हुआ हादसा
भीरा लखीमपुर राजमार्ग पर दो सड़क हादसे में पांच लोग घायल
बाइक पर दो महिलाओं समेत तीन लोग हुए हादसे के शिकार
घायलो को देखने सीएचसी आ रहे परिवार वालों की बाइक तांगे से भिड़ी
पलियाकलां/बिजुआ। पलिया-भीरा रोड पर ग्राम प्रेमनगर के पास स्कूटी गिरने उसे चला रही युवती की मौत हो गई। वहीं भीरा लखीमपुर राजमार्ग पर मनमीतनगर कालेज के पास ट्रक की चपेट में बाइक आने से उस पर सवार दो महिलाओं समेत बाइक चालक युवक घायल हो गया। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी लाया गया, इस बीच घायलों को देखने सीएचसी आ रही एक बाइक बिजुआ में ही एक तांगे से भिड़ गई। इस हादसे में भी दो लोग घायल हो गए।
पहला हादसे में भीरा के ग्राम गिरदा गौड़ी निवासी स्व. सुच्चा सिंह की 30 वर्षीय पुत्री रवजीत कौर किसी काम से स्कूटी से भीरा की ओर जा रही थी। इस दौरान पलिया-भीरा रोड पर प्रेमनगर गांव के पास उसकी स्कूटी बेकाबू होकर सड़क पर गिर गई। जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों ने उसे घायलावस्था में समझकर भीरा के एक अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बिजुआ। भीरा थाना क्षेत्र के बिरियाटांडा गांव निवासी चुन्नू पुत्र मुखराम सिंह बाइक से गांव की ही दो महिलाएं सुदामा व मीरा के साथ भीरा की तरफ जा रहे थे, तभी मनमीतनगर डिग्री कालेज के पास सामने से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमे तीनों लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, वहीं घायलों को बिजुआ सीएचसी पर लाया गया। हादसे की खबर सुनकर गांव से घायलों को देखने आ रहे उमेश और गोपाल की बाइक बिजुआ में हांडा एजेंसी के सामने एक तांगे से भिड़ गई। इस हादसे में दोनो युवक घायल हो गए। घायलों में चुन्नू का पैर पूरी तरह से फट जाने से और घायल गोपाल को भी चोटें आ जाने से जिले में रेफर कर दिया गया।