{"_id":"135ada3565572dd314760e61828b5a6d","slug":"schools-will-be-working-toilet-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रियाशील होंगे विद्यालयों के शौचालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रियाशील होंगे विद्यालयों के शौचालय
लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 24 Jun 2015 06:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए शिक्षण सत्र में सभी विद्यालयों के शौचालयों की सफाई कराई जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी गुप्ता ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों से अक्रियाशील शौचालयों को क्रियाशील कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक ओपी गुप्ता ने सभी अशासकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र भेज कर 30 जून तक सभी शौचालयों को पूर्ण रूप से क्रियाशील कराने के निर्देश दिए हैं। डीआईओएस ने बताया है कि विद्यालयों के शौचालयों को उक्त तिथि तक पूर्ण रूप से क्रियाशील कराकर उसके फोटोग्राफ सहित 28 जून तक उनके कार्यालय को अवगत कराएं। जिससे इस संबंध में राज्य परियोजना निदेशक को अवगत कराया जा सके। इसके अलावा बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. ओपी राय ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर सभी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के अक्रियाशील शौचालयों को क्रियाशील कराने के निर्देश दिए हैं।