{"_id":"62095da6d11c5328f9138132","slug":"schools-from-nursery-to-class-viii-will-open-from-today-lakhimpur-news-bly475388894","type":"story","status":"publish","title_hn":"नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल आज से खुलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल आज से खुलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। करीब डेढ़ माह बाद नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूल सोमवार से खुलेंगे। इसके साथ ही बच्चों की चहल-पहल से स्कूलों में रौनक लौटेगी। परिषदीय स्कूलों के साथ ही मान्यता प्राप्त, सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड के स्कूल खुलेंगे। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने स्कूलों में बच्चों के आने पर उनका स्वागत करने के निर्देश सभी प्रधानाध्यापकों को दिए हैं। साथ ही मतदाता जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा है।
कोरोना महामारी व कड़ाके की ठंड के चलते स्कूलों व शिक्षण संस्थाओं को दिसंबर के बाद से बंद किया गया था, जिससे आनलाइन पढ़ाई के सहारे शिक्षा सत्र समाप्ति की ओर बढ़ रहा था। कोरोना महामारी का असर कम होने पर शासन ने पहले कक्षा नौ से ऊपर के स्कूल-कॉलेजों को खोलने की अनुमति दी थी। इसके बाद शासन ने नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को भी खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कोरोना गाइड लाइन जैसे मास्क की अनिवार्यता, कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना कर समय समय निर्गत निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराने के निर्देश दिए हैं।
पूरी छात्र क्षमता के साथ स्कूल संचालित किए जाएंगे। बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने विद्यालय कायाकल्प के 19 बिंदुओं को पूर्ण कराने के निर्देश दिए हैं। स्कूल में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए भी अभियान चलाने और गांवों में 90 प्रतिशत पार मतदान अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
स्कूलों में सुरक्षा बलों को ठहराने की तैयारी, गुरुजी बने पीठासीन अधिकारी
जनपद में विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में 23 फरवरी को मतदान होना है, जिसके लिए बाहर से आने वाले सुरक्षा बलों को स्कूलों में ठहरने की तैयारी चल रही है। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर के करीब 16 स्कूल-कॉलेज अधिग्रहीत किए हैं। होटल, मैरेज लॉन को भी अधिग्रहीत किया है। शहर में 21 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स को ठहराने के लिए स्कूल-कॉलेज समेत मैरेज लॉन अधिग्रहीत किए हैं। दो कंपनी पीएसी भी आएगी।
पुलिस बल में दूसरे जनपदों से करीब 700 दरोगा व इंस्पेक्टर, 2500 कांस्टेबल को भी स्कूल-कॉलेज में ठहराया जाएगा। जबकि अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी 73 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स आएगी। साथ ही 6500 पुलिस बल के जवान आएंगे। पांच से छह हजार होमगार्ड आएंगे। इन सभी सुरक्षा बलों को स्कूल-कॉलेज, होटल व मैरेज हाल में ठहराया जाएगा, जिसके लिए इन्हें अधिग्रहीत किया जा रहा है। इससे कुछ स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। कुछ स्कूलों ने तो नर्सरी से कक्षा पांच तक की कक्षाएं स्थगित कर दी हैं। सिर्फ कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को बुलाया जा रहा है।