फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   School Closed News Dm Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 8th Will Remain Closed Till 24 Jan

सर्दी के सितम से कांपे लोग: डीएम ने फिर बढ़ाई छुट्टी, अब 24 जनवरी तक बंद रहेंगे 8वीं तक के स्कूल

Tue, 23 Jan 2024 03:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 23 Jan 2024 03:51 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी में कोहरा और सर्दी के चलते आठवीं तक के स्कूलों में फिर अवकाश बढ़ा दिया गया है। अब 24 जनवरी तक बच्चों की छुट्टी रहेगी। बीएसए ने सोमवार शाम को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन
School Closed News Dm Order Due To Cold And Fog All Schools Up To 8th Will Remain Closed Till 24 Jan
सर्दी की वजह से स्कूल बंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी में सर्दी का सितम जारी है। सोमवार को हल्की धूप खिलने से थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन शाम होते ही फिर से पहले जैसा माहौल हो गया। शाम करीब चार बजे से ही गलन शुरू हो गई। शीतलहर से लोग ठिठुरते रहे। मौसम को देखते हुए जिलाधिकारी ने कक्षा आठ तक के स्कूलों में अवकाश फिर बढ़ा दिया है। प्राण प्रतिष्ठा के चलते 22 जनवरी का सार्वजनिक अवकाश रहा। अब 24 जनवरी तक बच्चों की छुट्टी रहेगी। 

विज्ञापन


मंगलवार को भी सुबह से कोहरा छाया रहा। न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, सोमवार को भी न्यूनमत तापमान एक डिग्री बढ़कर नौ पर पहुंच गया। अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के जानकार बताते हैं कि आने वाले एक सप्ताह तक ठंड और गलन से किसी तरह की कोई राहत नहीं मिलने वाली। सोमवार को दिन में ठंड का असर कुछ कम रहा लेकिन चार बजे से सर्द हवाएं चलनी शुरू हो गई। आने वाले एक सप्ताह तक ठंड और गलन कम न होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन

कड़ाके की सर्दी को देखते हुए डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने कक्षा एक से लेकर आठ तक के समस्त स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि ठंड और गलन लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में सबसे ज्यादा दिक्कत छोटे बच्चों को उठानी पड़ रही है। इसको देखते हुए कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी 24 जनवरी तक बंद रहेंगे। साथ ही स्कूलों में तैनात अध्यापक सुबह दस बजे से तीन बजे तक स्कूल खोलकर विद्यालय के कार्य करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed