{"_id":"5fee16808ebc3e3eb42f34f8","slug":"scam-lakhimpur-news-bly432131752","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक खातों लाखों रुपये गायब होने के मामले में जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक खातों लाखों रुपये गायब होने के मामले में जांच शुरू
विज्ञापन
सिकन्द्राबाद (लखीमपुर खीरी)। चौकी क्षेत्र के जमौहरा मे बीते दिनों बैंक खातों से लाखों रुपये निकल जाने के मामले मे अब प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को एसडीएम मितौली की अध्यक्षता में चार सदस्यीय टीम ने जांच शुरू कर दी, वही दूसरी तरफ सीओ मितौली ने कोतवाल नीमगांव और क्राइम ब्रांच के साथ मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए। जबकि एक टीम बैंक में जांच के लिए भेजी गई है।
बीते साल अक्तूबर माह में ग्रामीणों का गांव में ही कैंप लगाकर जीरो बैलेंस पर खाता खोला गया था और बताया गया था कि इन खातों में सरकार पैसा भेजेगी, जिससे खाता खुलवाने वालों में खुशी की लहर थी। बीते दिनों जब इनमें से कुछ लोगो के मोबाइल पर खातों से लाखों रुपये निकलने के मेसेज आए तो हड़कंप मच गया। अब भी यह असमंजस बना हुआ है कि किसका पैसा आया और किसने निकाल लिया। ग्रामीण विनय कुमार का 1.83 लाख, नीरज कुमार का 1.60 लाख, श्रीपाल का1.39 लाख, नरेश चन्द्र का 45000, मुकेश कुमार का 1.37 लाख और पंकज कुमार का 1.64 लाख रुपया खाते से निकलने की बात सामने आई है।
मैने गांव जाकर जांच की है अभी कुछ भी कह नही सकता। कई टीमें जांच कर रही है जांच पूरी होने के बाद जांच रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी जाएगी। -डीकेसिंह, एसडीएम मितौली
विज्ञापन
मैंने गांव जाकर जांच पड़ताल की है अभी कुछ भी कहना मुश्किल है दस्तावेजों की जांच की जा रही है। -शीतांशु कुमार, सीओ मितौली