फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Satuti began settling tank

पटने लगा सतौती सरोवर

Wed, 24 Jun 2015 06:47 PM IST
गोला गोकर्णनाथ
गोला गोकर्णनाथ Updated Wed, 24 Jun 2015 06:47 PM IST
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने तीर्थ, तालाब, झीलों, पर्वतों और टीलों को पूर्व स्थिति में लाने, इन पर हुए पट्टे निरस्त करने का आदेश दिया था। इस आदेश पर तो अब तक कोई अमल हुआ नहीं पर नगर के सतौती सरोवर की भूमाफिया ने फिर मिट्टी से पटाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद क्षेत्र में स्थित गाटा संख्या 2660 सतौती सरोवर के रूप में तहसील अभिलेख में अंकित है। इसका रकबा घटते-घटते अब 4.06 एकड़ रह गया है जो पहले इससे कई गुना अधिक था। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरोवर की भूमि पर किए गए बैनामे और पट्टे निरस्त कर निर्माणों को ध्वस्त कर सरोवर को पूर्व स्थिति में लाने की कार्रवाई की जानी चाहिए थी, वह तो हुई नहीं सरोवर को मिट्टी से पाटकर प्लाटिंग करने की तैयारी की जा रही थी, जिस पर अमर उजाला ने 30 मई को प्रमुखता से खबर छापी थी। इसपर अधिकारियों ने संज्ञान लेते हुए पटाई कार्य बंद करा दिया था। एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने कहा था कि सतौती सरावर की पैमाइश करवाकर कब्जेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी लेकिन न तो पैमाइश हुई और न ही कोई कार्रवाई। इससे भू माफिया के हौसले बढ़े उन्होंने अधिकारियों और नेताओं की शह पर सरोवर की पटाई फिर शुरू करा दी है। सरोवर को पाटने में दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉलियों को लगाया गया है। अधिकारी और पुलिस सब कुछ देखकर भी अनजान बने हुए हैं। सरोवर की पटाई का मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि मुझे मामले की जानकारी नहीं थी, जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed