फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Saturday was the hottest day

अब तक का सबसे गर्म दिन रहा शनिवार

Sat, 11 Jun 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 11 Jun 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Saturday was the hottest day
hot - फोटो : amar ujala
पारा 40 डिग्री पर पहुंचा, पसीने में सराबोर हुए लोग
विज्ञापन

जरूरतमंद ही निकले बाहर, दोपहर में थम गया ट्रैफिक

----
तापमान....
अधिकतम : 40.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम :  29.0 डिग्री सेल्सियस
-----
तन को झकझोर देने वाली भीषण गर्मी में इंसान से लेकर जानवर तक राहत की तलाश में हैं। सुबह से आग उगलते सूरज को देखकर किसी का मन घर से बाहर निकलने को नहीं होता, लेकिन जरूरतमंद मजबूरी में सिर ढककर बाहर निकल रहे हैं। पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। शनिवार को पारा 40 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को यह 38 डिग्री पर था। शनिवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 29  डिग्री रिकार्ड किया गया। शनिवार को भीषण गर्मी के कारण दोपहरी में सड़कें सूनी हो गईं। यातायात थम सा गया। 
--
सड़कों पर इक्का-दुक्का दिखे लोग
दोपहर 02.00 बजे जब सूरज की तपिश चरम पर थी। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग ही दिखे। भीषण गर्मी के कारण दोपहर में बाजारों में सन्नाटा छा गया। सूरज की तपिश से बचने के लिए लोग सुबह और शाम को रोजमर्रा की चीजें खरीदते देखे गए। दोपहिया और चौपहिया वाहन भी सड़कों पर कम नजर आए।
विज्ञापन

--
स्टेशन और बस अड्डे पर भी दिखा असर
रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस अड्डे पर लोग गर्मी से बेहाल दिखे। लोगबाग छाया की तलाश करते देखे गए। नित्य की अपेक्षा शनिवार को यहां भीड़ कम रही।
--
कूलर-फ्रिज के साथ बैटरी वाले पंखों की बिक्री बढ़ी
भीषण गर्मी में बिजली कटौती बढ़ गई है, इसी के चलते कूलर-फ्रिज की खरीदारी बढ़ गई है। बिजली न होने पर बैटरी वाले पंखों को चलाया जा रहा है।
--
तेज धूप में लग सकती है लू
चिकित्सक डॉ अनुराग सेठ के अनुसार तेज धूप और गर्म हवाएं हानिकारक हो सकती हैं, जिससे लू लग सकती है, इसलिए धूप में निकलते समय एहतिहात बरतें और छाता लेकर तथा तन को ढककर चलें। खूब पानी पिएं, तभी लू से बचाव हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
लू लगने के लक्षण
पैर-हाथ में अकड़न, चक्कर आना, आंखों के आगे अंधेरा छाना, उल्टी होना, थका-थका सा महसूस करना, सिर में दर्द होना, बुखार का महसूस होना।
--
बचाव और एहितिहात
-दिन में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी पिएं
-बासी भोजन कदापि न खाएं
-ठंडे पानी से बार-बार चेहरे को धोएं
-ज्यादा तला-भुना खाना नहीं खाएं
-तरबूज, ककड़ी, नींबू-पानी ज्यादा लें
हल्के और सूती कपड़े फुल बाजू के पहनें
-धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन लोशन लगाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed