फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Satpal the landscape First prize in the category

सतपाल को लैंड स्केप श्रेणी में प्रथम पुरस्कार

Mon, 16 Nov 2015 12:21 AM IST
मोहम्मदी
मोहम्मदी Updated Mon, 16 Nov 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
 Satpal the landscape First prize in the category
युवा वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर सतपाल सिंह को अमेरिका के स्मिथ सोनियन नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम ने नेचर फोटोग्राफी के लिए प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी पुरस्कारों में से एक नेचरेस बेस्ट फोटोग्राफी एशिया अवार्ड्स 2015 में सतपाल के द्वारा खींची तस्वीर को लैंडस्केप डिवीजन में प्रथम पुरस्कार और स्माल वर्ल्ड कैटगरी में एक तस्वीर को हाइली आनर्ड विनर के लिए पुरस्कृत किया गया है।
विज्ञापन

सतपाल को यह सम्मान 12 नवंबर को स्मिथसोनियम म्यूजियम, वाशिंगटन में जापान के सार्वजनिक मामलों के मंत्री और एंबेसी प्रवक्ता मसातो ओटाका ने प्रदान किया। सम्मान में उन्हें एक हजार डालर (करीब पैंसठ हजार) की राशि भी प्रदान की गई। इसके अलावा स्माल वर्ल्ड कैटगरी में उनकी एक तस्वीर को हाइली आनर्ड विनर के लिए पुरस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन नेचरस वेस्ट फोटोग्राफी पत्रिका अमेरिका और स्मिथ सोनियन नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम वाशिंगटन डीसी द्वारा किया जाता है।
विज्ञापन

सतपाल के अलावा दो अन्य भारतीय सुयश केशरी तथा प्रमोद सीएल, जापान से तेत्सुजी आकिमोतो तथा चाइना से मिघु युआन के भी चित्रों को पुरस्कृत किया गया। मालूम हो कि सतपाल ने भारत समेत अमेरिका, इग्लैंड, आस्ट्रेलिया, फ्रांस, ग्रीस, सिंगापुर, रूस, मलेशिया, आदि देशों में करीब 35 राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं। युवा फोटोग्राफर सतपाल सिंह उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले के मोहम्मदी तहसील के अलीनगर गांव के फार्मर जसवंत सिंह के पुत्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed