फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sardar@150's message will be read out to the students

Lakhimpur Kheri News: विद्यार्थियों को सुनाया जाएगा सरदार<bha>@</bha>150 का संदेश

Sat, 25 Oct 2025 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 25 Oct 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Sardar@150's message will be read out to the students
लखीमपुर खीरी। जिले में संचालित शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एक से सात नवंबर के बीच सरदार@150 का संदेश सुनाया जाएगा। इस दौरान निबंध, भाषण और रंगोली प्रतियोगिताएं भी होंगी।
विज्ञापन

शासन के निर्देशानुसार, 31 अक्तूबर से 25 नवंबर तक सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती मनाई जाएगी। इसके मद्देनजर विभाग और संस्थानों के प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। कार्यक्रमों का उद्देश्य नई पीढ़ी को एक भारत-श्रेष्ठ भारत के विचार से जोड़ना है। इसके लिए स्कूल-कॉलेजों में सरदार@150 का संदेश सुनाया जाएगा। कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए निबंध प्रतियोगिता और कक्षा 11 व उससे ऊपर के सभी विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने सभी बीईओ को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। वहीं, डीआईओएस विनोद मिश्र ने भी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को कार्यक्रमों की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं। यह प्रतियोगिताएं परिषदीय स्कूलों, इंटर और डिग्री कॉलेजों के अलावा आइटीआई, पॉलीटेक्निक, प्रबंधन कॉलेज, विधि आदि व्यावसायिक कॉलेजों में आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed