फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Sapai took to the road against the policies of the government including the Pasgwan incident

पसगवां कांड समेत सरकार की नीतियों के खिलाफ सड़क पर उतरे सपाई

Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Sapai took to the road against the policies of the government including the Pasgwan incident
लखीमपुर शहर समेत सभी तहसील मुख्यालयों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

विलोबी मैदान में जुटे सपाइयों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
लखीमपुर खीरी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर सपाइयों ने जिला पंचायत व ब्लॉक प्रमुखी के चुनाव में भाजपा सरकार पर गुंडागर्दी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को सभी सातों तहसील मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम संबोधित 16 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। लखीमपुर में विलोबी मैदान में जुटे सपाइयों ने नारेबाजी कर खूब हंगामा काटा।
पसगवां में आठ जुलाई को सपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख की महिला प्रत्याशी और उनकी प्रस्तावक से हुई बदसलूकी से आक्रोशित सपाइयों ने जिला मुख्यालय पर एकत्रित होकर विलोबी मैदान की ओर कूच किया। इसमें जिला महासचिव अंसार महलूद अपने निवास घोशियाना से बैलगाड़ी पर सवार होकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं से साथ महंगाई के खिलाफ धरनास्थल पर पहुंचे। यहां, सपा जिलाध्यक्ष रामपाल सिंह यादव ने बैलगाड़ी पर सवार होकर प्रदर्शन कर रहे सपाइयों का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जनसभा को संबोधित किया। वक्ताओं में पूर्व जिलाध्यक्ष मो. कयूम खां, रामसरन, अमित वर्मा, रियाजुल्ला खां, भूपेंद्र सिंह, हरजीत सिंह, इसरार अहमद, अभय सिंह बंटी, फैसल खान, तृप्ति अवस्थी, पारुल गुप्ता आदि शामिल रहे। बाद में सपाइयों ने महंगाई, बेरोजगारी, महिला उत्पीड़न, गन्ना भुगतान और पंचायत चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए 16 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह को सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से हुई सपाइयों की तकरार
लखीमपुर खीरी। विलोबी मैदान में प्रदर्शन के बाद सपाई बाहर सड़क पर जुलूस निकालने पर अड़े थे। इसको लेकर सपाइयों और पुलिस में जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान कुछ सपा कार्यकर्ता और पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए।

सपाइयों को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर मैदान को बंद कर दिया था, जबकि बैलगाड़ी पर सवार जिलाध्यक्ष रामपाल यादव व अन्य सपा नेता बाहर निकलकर विरोध करने पर अड़े थे। कई बार सपाइयों ने जोर लगाकर गेट से बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन हर बार सैकड़ों की संख्या में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। वहां मौजूद एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह व सीओ सिटी अरविंद वर्मा ने भी उन्हें बाहर न निकलने के लिए कहा, लेकिन सपाइयों का हुजूम बैरिकेडिंग को धकेलते विलोबी तिराहे पर आ डटा और कुछ देर के लिए सड़क पर बैठकर व लेटकर नारेबाजी शुरू कर दी। सपाई कंपनी बाग तक जुलूस निकालना चाहते थे। करीब, एक घंटे तक चले हंगामे के बाद एसडीएम ने उनकी बात मान ली। उन्होंने वहां पहुंचकर सपा नेताओं से ज्ञापन लिया। सपाई नारेबाजी कर लोहिया भवन की ओर रवाना हो गए। कचहरी रोड पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान विनय मिश्रा, संदीप यादव, जितेंद्र यादव, शखावत अली, मोनू अहमद, मोहम्मद शाबान, डॉ. आमिर महलूद, रमाकांत वर्मा, पिंकी सक्सेना, रविकांत वर्मा, सुभाष कश्यप, धर्मेंद्र राजवंसी, विक्रम प्रधान, रामरतन, अविनाश चौधरी, भरत लाल कश्यप, दीपू तिवारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed