फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Samples and clothes of the accused sent for DNA test

निघासन कांडः डीएनए जांच के लिए भेजे गए आरोपियों के सैंपल और कपड़े

Sat, 17 Sep 2022 01:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:35 AM IST
सार

डीएनए जांच के लिए भेजे गए आरोपियों के सैंपल और कपड़े - वैज्ञानिक साक्ष्य और कॉल डिटेल दिलाएगी सजा संवाद न्यूज एजेंसी लखीमपुर खीरी।आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने में वैज्ञानिक साक्ष्य व कॉल डिटेल कारगर साबित होगी।कॉल डिटेल से भी आरोपियों की मौजूदगी घटनास्थल पर सिद्ध हो रही है।

विज्ञापन
Samples and clothes of the accused sent for DNA test

विस्तार

वैज्ञानिक साक्ष्य और कॉल डिटेल दिलाएगी सजा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। निघासन कांड के आरोपियों और दोनों मृतक बहनों के कपड़े, रक्त के नमूने डीएनए व फॉरेंसिक जांच के लिए पुलिस ने लैब भेज दिए हैं। आरोपियों को कड़ी सजा दिलवाने में वैज्ञानिक साक्ष्य व कॉल डिटेल कारगर साबित होगी।
निघासन कांड में सभी छह आरोपियों की गिरफ्तारी और मृतक बहनों के शवों का अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस ने अपना पूरा ध्यान मजबूत आरोप पत्र तैयार करने पर केंद्रित कर दिया है। पुलिस दावा कर रही है कि दो आरोपियों की दोनों बहनों से फोन पर बात होती थी। इससे साफ है कि उनकी दोस्ती थी।
विज्ञापन

घटनास्थल पर आरोपियों की मौजूदगी उनकी फोन लोकेशन से सिद्ध हो रही है। पुलिस इस बिंदु को चार्जशीट में शामिल करेगी। पुलिस ने आरोपियों और मृतक बहनों के कपड़े भी कब्जे में लिए हैं। सीमन सैंपल भी जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। इस केस में मौके के साक्ष्य, गवाहों के अलावा वैज्ञानिक सुबूत भी अदालत में साबित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों का डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है। उनके कपड़े भी जांच के लिए लैब भेजे जा रहे हैं। कॉल डिटेल से भी आरोपियों की मौजूदगी घटनास्थल पर सिद्ध हो रही है। जल्द ही चार्जशीट कोर्ट भेजी जाएगी। कोर्ट में केस की मजबूत पैरवी होगी। ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द सजा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed