फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sammanit ki gain meghavi chatrayain

सम्मानित की गईं मेधावी छात्राएं

Sat, 24 Jan 2015 06:02 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 24 Jan 2015 06:02 PM IST
विज्ञापन
sammanit ki gain meghavi chatrayain
नगर के भगवानदीन आर्यकन्या डिग्री कॉलेज का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा हाईस्कूल और इंटर में प्रथम श्रेणी से अधिक अंक पाने वाली छात्राएं सम्मानित की गईं।
विज्ञापन

यहां कार्यक्रम की शुरुआत सांसद अजय मिश्र टेनी ने मां सरस्वती का पूजन कर की। इसके बाद कॉलेज की छात्राओं ने नृत्य, संगीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किए और नाटक का मंचन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की बीच ही इंटर में अच्चे अंक पाने वाली 306 छात्राओं को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इसके अलावा प्रत्येक विषय में सर्वाधिक अंक पाने वाली छात्राओं को भी पुरस्कार दिए गए। इनके अलावा हाईस्कूल में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाली पांच छात्राओं को विद्यालय की प्रधानाचार्य मिथिलेश गुप्ता ने मेडल पहना कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा सर्वोत्तम वक्ता के लिए गुड़िया जायसवाल, सर्वोत्तम खिलाड़ी के लिए प्रियंका शर्मा, सर्वोत्तम संगीत वादन के लिए शैल शुक्ला, सर्वोत्तम रेडक्रास के लिए संस्कृति रस्तोगी और सर्वोत्तम गाइड के लिए शुभी गुप्ता को समाज सेवी राममोहन गुप्ता ने सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति के अलावा तमाम अभिभावक और शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed