फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   sahukaron sai paraisaan kissan nai pair sai latak kar jaan di

साहूकारों से परेशान किसान ने पेड़ से लटककर जान दी

Mon, 23 Mar 2015 10:44 PM IST
निघासन (लखीमपुर खीरी)।
निघासन (लखीमपुर खीरी)। Updated Mon, 23 Mar 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
sahukaron sai paraisaan kissan nai pair sai latak kar jaan di
थाना क्षेत्र के छेदुई पतिया में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव गांव से बाहर रमेश के खेत में लगे आम के पेड़ से लटकता मिला। मृतक के परिवारीजनों का कहना है कि लखई ने साहूकारों से 50 हजार रुपए का कर्ज ले रखा था, जिसे वह अदा नहीं कर पा रहा था। इसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव छेदुई पतिया के मजरा टापरपुरवा में सोमवार की सुबह जब लोग शौच के लिए खेतों पर गए थे तो गांव के उत्तर में रमेश के खेत में लगे आम के पेड़ से 60 वर्षीय लखई के शव लटकता देखा। यह खबर फैलते ही वहां भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रो-रोकर बेहाल मृतक की पत्नी चंद्रवती और पुत्री शानू ने बताया कि लखई के पास करीब तीन बीघा जमीन थी। जिसे उसने सालाना छह हजार रुपए पर ठेके पर उठा रखा था। वह मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का खर्च चलाता था। बेटों और बेटी की शादी के लिए साहूकारों से कर्ज लिया था। साहूकार कर्ज अदायगी के लिए उसपर दबाव बना रहे थे। इससे परेशान होकर उसने मौत को गले लगा लिया। नायब तहसीलदार रामनरायन का कहना है कि कर्ज के कारण आत्महत्या की जानकारी नहीं मिली है, फि लहाल मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन

कर्ज के साथ थी बेटी की शादी की चिंता
टापरपुरवा निवासी वृद्ध लखई का वैसे तो भरा-पूरा परिवार है। चार बेटे राजेश, सुमित, शिवा और राम  के अलावा चार बेटियां गुड्डी, केशकुमारी, गेंदा देवी और शानू हैं। चार बेटे और तीन बेटियों का ब्याह वह पहले ही कर चुका था। विवाह के बाद उसके बेटे लखई से अलग हो गए थे। छोटी बेटी शानू की शादी और साहूकारों से लिए गए कर्ज अदायगी की चिंता उसे सता रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed