{"_id":"6a04c7aad42995b5970b8305","slug":"sadar-mla-met-the-chief-minister-and-discussed-regional-problems-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-175061-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री से मिले सदर विधायक क्षेत्रीय समस्याओं पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: मुख्यमंत्री से मिले सदर विधायक क्षेत्रीय समस्याओं पर की चर्चा
Thu, 14 May 2026 12:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 14 May 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को अवगत कराते सदर विधायक योगेश वर्
लखीमपुर। सदर विधानसभा से विधायक योगेश वर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान विधायक ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। साथ ही सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ किए जाने के संबंध में आवश्यक सुझाव और प्रस्ताव भी प्रस्तुत किए।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विधायक योगेश वर्मा ने उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री स्तर पर सकारात्मक पहल होने से क्षेत्र की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। संवाद