फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Russia vs Ukraine lakhimpur kheri two MBBS students stranded in Ukraine and Belarus

लखीमपुर खीरी के दो छात्र: छात्रा उम्मी यूक्रेन में तो छात्र अनस बेलारूस में फंसा

Fri, 25 Feb 2022 03:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी
अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 25 Feb 2022 03:59 PM IST
सार

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद वहां के हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। छात्रा उम्मी खातून ने गुरुवार को अपने परिजनों से संपर्क करके वहां के हालात के बारे में जानकारी दी है।

विज्ञापन
Russia vs Ukraine lakhimpur kheri two MBBS students stranded in Ukraine and Belarus
परिजनों से बात करती उम्मी और अनस की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूक्रेन व रूस में चल रहे विवाद के बाद ताजा हमले से यूक्रेन में भारत के कई छात्र-छात्राएं फंस गए हैं, जिसमें खीरी टाउन का एक छात्र व एक छात्रा संकट से घिर गए हैं। खीरी टाउन निवासी छात्रा उम्मी खातून एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है, जबकि छात्र अनस यूक्रेन के पड़ोसी देश बेलारूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। दोनों के मुश्किल हालात में फंसने से परिजनों में चिंता व डर का माहौल बना हुआ है।

विज्ञापन


खीरी टाउन के मोहल्ला सैयदवाड़ा निवासी निजाम अली की पुत्री उम्मी खातून यूक्रेन के पोलतावा स्टेट मेडिकल कालेज में एमबीबीएस के पांचवे वर्ष की छात्रा है। वह हास्टल में रहकर पढ़ाई कर रही है। आठ दिसंबर 2021 को छात्रा उम्मी खातून यूक्रेन से अपने घर आई थी, जिसके बाद नौ जनवरी 2022 को यूक्रेन गई थी।

विज्ञापन

बार-बार आ रहीं बम की आवाजें

रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने के बाद वहां के हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। छात्रा उम्मी खातून ने गुरुवार को अपने परिजनों से संपर्क करके वहां के हालात के बारे में जानकारी दी है। छात्रा ने बड़ी बहन आसिया से वीडियो काल के जरिए बताया कि फ्लाइट कैंसिल हो गई है। ट्रांसपोर्ट बंद है। बिजली भी बार-बार आ जा रही है। इंटरनेट भी बंद हो जाता है। बम की आवाजें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में सामान नहीं मिल रहा है। लोग घरों को छोड़कर दूसरी जगह जा रहे हैं। यूक्रेन की सरकार ने बता दिया है कि हमला होने पर कैसे बचाव करना है। बंकर में छिपने के लिए कहा गया है। टीचर्स भी अपनी सुरक्षा के लिए बंकर में छिपने की सलाह दे रहे हैं।

छात्रा के पिता निजाम ने बताया कि बेटी से बात हुई है। हालात खराब और नाजुक हैं, जिससे वह रो रही है। वह कह रही है कि पापा मुझे वापस बुला लो। भारत सरकार से मांग है कि बेटी को यूक्रेन से सुरक्षित भारत लाने में मदद करें।

अनस बेलारूस में फंसा

इसके अलावा खीरी टाउन के मोहल्ला डीहपुर निवासी कामिल हुसैन का पुत्र अनस यूक्रेन के पड़ोसी देश बेलारूस में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। परिजनों ने बताया कि बेलारूस की एनआईएनएसके यूनिवर्सिटी से अनस मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है। यूनिवर्सिटी के प्रबंधन तंत्र ने रूस द्वारा यूक्रेन पर किए जा रहे हमले के मद्देनजर अनस को अपने घर भारत जाने के लिए कह दिया है। छात्र के पिता कामिल ने बताया कि वह दिसंबर 2021 में बहन की शादी में शामिल होने आया था, जिसके बाद वह बेलारूस चला गया था। वह अपने पुत्र से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और उसे भारत वापस बुलाने के लिए सरकार से मांग करेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed