{"_id":"69d543da538abca06d07c8c7","slug":"ruckus-in-the-market-due-to-non-availability-of-gunny-bags-farmers-threaten-to-stage-a-sit-in-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-172313-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बारदाना न मिलने पर मंडी में हंगामा, किसानों ने दी धरने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बारदाना न मिलने पर मंडी में हंगामा, किसानों ने दी धरने की चेतावनी
Tue, 07 Apr 2026 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
पलिया के एफसीआई केंद्र पर हंगामा करते किसान। संवाद
पलियाकलां। मंडी समिति में गेहूं खरीद की सुस्त रफ्तार और बारदाने के अभाव ने मंगलवार को किसानों का सब्र तोड़ दिया। भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के क्रय केंद्र पर बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने खरीद न होने पर जमकर हंगामा किया और केंद्र प्रभारी को खरी-खोटी सुनाई।
सोमवार को मीडिया में 6500 बोरी बारदाना पहुंचने की खबर से उत्साहित किसान सुबह ही ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गेहूं लेकर मंडी पहुंच गए, लेकिन केंद्र प्रभारी विपिन कुमार यादव ने तौल से मना कर दिया। उन्होंने बताया कि उपलब्ध बारदाना सीला और घुन लगा है, जो उपयोग योग्य नहीं है।
इस पर जसपाल सिंह, तेजेंद्र सिंह और राजदीप सिंह रिंकू समेत दर्जनों किसान भड़क उठे और केंद्र पर नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों का कहना था कि मंडी में सात क्रय केंद्र खुले हैं, लेकिन किसी के पास पर्याप्त बारदाना नहीं है, जिससे कई दिनों से तौल बंद पड़ी है। हंगामे की सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने किसी तरह किसानों को शांत कराया। केंद्र प्रभारी ने भरोसा दिलाया कि दो दिन में नया बारदाना मंगाकर खरीद शुरू कर दी जाएगी। इसके बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि यदि खरीद शुरू नहीं हुई तो आठ अप्रैल से केंद्र पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान दलजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, गुरदेव सिंह और चरनजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।