फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Ruckus in the family hospital over the death of the young man

युवक की मौत पर परिजन का अस्पताल में हंगामा

Mon, 21 Mar 2022 11:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Mar 2022 11:46 PM IST
विज्ञापन
Ruckus in the family hospital over the death of the young man
पुत्र की मौत पर अस्पताल में विलाप करते परिजन।
पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम, डॉक्टर बोले, लापरवाही का आरोप गलत
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। सड़क दुर्घटना में घायल एक युवक की जिला अस्पताल के वार्ड में मौत हो गई। नाराज घरवाले हंगामा करने लगे। घरवालों ने डॉक्टर सहित वार्ड स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुुलिस ने घरवालों को समझाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी किया। तब जाकर पुलिस को शव ले जाने दिया।
महेवागंज क्षेत्र के गांव कुसमौरी निवासी 27 वर्षीय लवकुश पुत्र दयाशंकर सोमवार को सड़क दुर्घटना में घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर घरवाले इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। इमरजेंसी ओपीडी में मौजूद स्टाफ ने प्राथमिक उपचार करने के बाद भर्ती के लिए वार्ड में भेज दिया। जहां पर कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। इस पर घरवालों के साथ अन्य लोग डॉक्टर और वार्ड स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाने लगे।
विज्ञापन

मृतक के मौसरे भाई अवधेश कुमार ने बताया कि इमरजेंसी से वार्ड तक लाने के दौरान जब हालत बिगड़ गई तो डॉक्टर को बुलाने भेजा, लेकिन वह नहीं आए और न ही स्टाफ ने कुछ किया। ऑक्सीजन सिलिंडर तक खाली पकड़ा दिया। हंगामे की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने समझाकर शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए घरवालों को राजी किया। इसके बाद पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराया। इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि युवक को हेडइंजरी हुई थी। ओपीडी में विधिवत इलाज करने के बाद भर्ती करने के लिए वार्ड भेजा था। इस दौरान रास्ते में मौत हो गई। लापरवाही का आरोप सरासर गलत है। उधर, कोतवाली सदर के निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि घरवाले अस्पताल कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। हालांकि अभी तक तहरीर नहीं मिली है। फिर भी एहतियातन शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed