{"_id":"62717b1ae32c3a756b0d3869","slug":"rpf-constable-from-ballia-missing-from-barracks-lakhimpur-news-bly483549064","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया का रहने वाले आरपीएफ कांस्टेबल बैरक से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया का रहने वाले आरपीएफ कांस्टेबल बैरक से लापता
विज्ञापन
गुमशुदा आरपीएफ कांस्टेल वीर बहादुर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरपीएफ ने थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
मैलानी (लखीमपुर खीरी)। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट मैलानी में कार्यरत बलिया निवासी कांस्टेबल वीर बहादुर सोमवार तड़के से बैरक से लापता है। आरपीएफ की ओर से उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
तहरीर में कहा गया है कि पोस्ट पर कार्यरत कांस्टेबल वीर बहादुर की ड्यूटी दो मई को सुबह 8 से 16 बजे की शिफ्ट में लगाई गई थी। वह तड़के पांच बजे बैरक में उपस्थित नहीं मिला। न ही आठ बजे अपनी ड्यूटी पर पहुंचा। कांस्टेबल नरेंद्र ने बताया कि वह तड़के पांच बजे सोकर उठा तो वीर बहादुर अपने बिस्तर पर नहीं था। आसपास रेलवे कॉलोनी, रेलवे स्टेशन, मैलानी बाजार और संभावित स्थानों पर खोजबीन कराई गई, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। वीर बहादुर के दोनों मोबाइल नंबर भी स्विच ऑफ हैं। तीस वर्षीय वीर बहादुर मूल रूप से ग्राम करनई नई बस्ती, पोस्ट करनई थाना सुखपुरा जिला बलिया का निवासी है। मैलानी में उसकी ज्वाइनिंग पिछले वर्ष नवंबर में हुई थी। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी विष्णु सिंह ने बताया कि वीर बहादुर पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रहा करता था। प्रभारी निरीक्षक राम लखन ने बताया कि गुमशुदगी दर्ज कर मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस करने का प्रयास किया जा रहा है। मामले की जांच एसआई कौशल किशोर को सौंपने के साथ ही आईटी सेल में सूचना दे दी गई है।