फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rows in the fourth day of Navratri temples

नवरात्र के चौथे दिन मंदिरों में कतारें

Fri, 16 Oct 2015 07:17 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Fri, 16 Oct 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
Rows in the fourth day of Navratri temples
शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी श्रद्धालुओं ने श्रद्घा के साथ मां चंद्रघंटा और कूष्मांडा की पूजा की। शुक्रवार को देवी मंदिरों में काफी भीड़ रही। दिन भर मंदिर घंटा घड़ियाल और मां के जयकारों से गूंजते रहे। सुबह से मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन, पूजन किए। मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के सामने रात्रि जागरण के आयोजन हुए।  
विज्ञापन

संकटा देवी मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। दोपहर तक यह सिलसिला जारी रहा। दोपहर में कुछ देर के लिए कतार टूटी इसके बाद शाम चार बजे से एक बार फिर लंबी-लंबी कतारें लग गई। देर रात तक मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्राचीन शीतला देवी मंदिर, वंकटादेवी मंदिर और भुइयां माता मंदिर में भी सुबह से देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इस बीच आनंद सिनेमा रोड, जयदेव संगीत विद्यालय और इमली चौराहे पर पूजा पंडालों में रात्रि जागरण हुए।      
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। शारदीय नवरात्र के अवसर पर मिल की पुरानी कॉलोनी में सजाए गए मां वैष्णो दरबार में जहां एक ओर भक्त ऊंची नीची पहाड़ियों के बीच पहाड़ां वाली मां वैष्णो का दर्शन कर रहे हैं वहीं दरबार के निकट सांस्कृतिक मंच पर स्थानीय बच्चों ने झांकी और भक्ति गीतों पर नृत्य कर दर्शकों को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद रविप्रकाश वर्मा ने झांकी का पूजन कर किया। इस मौके पर दीपू लाला, शैलेंद्र सक्सेना, अनुज खरे, बब्बू सक्सेना, राजीव शुक्ला, अतुल पुरवार, तुषार, विवेक, अजित गौड़, रामकुमार सिंह, शिवम, धर्मेंद्र, बब्बू अवस्थी आदि मौजूद रहे। मोहल्ला मुन्नूगंज में गुरुवार की रात को युवकों ने मातारानी के भव्य जागरण का आयोजन किया। गंगा-जमुनी संस्कृति का प्रतीक बना मां दुर्गा के जागरण का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पालिका की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने माता का पूजन कर किया। जागरण में राजन-साजन एंड पार्टी के कलाकार बद्रीप्रसाद श्रीवास्तव ने श्री गणेश वंदना के साथ मातारानी के भजन प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। जागरण में पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने अपनी मधुर आवाज में भजन गाया तो पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मुख्य अतिथि और पालिका सदस्य प्रतिनिधि जमाल अहमद राइन ने आयोजकों को सम्मानित किया। इस मौके पर राजेश कुमार, विपनेश कुमार, राकेश कुमार गुप्ता, उमेश कुमार, डॉ कयूम, रामऔतार गुप्ता, पंकज गुप्ता, अनुज गुप्ता मौजूद रहे।
उधर मिल क्लब में हो रहे 33वें श्री दुर्गा पूजा समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। समारोह को सफल बनाने में श्री दुर्गा पूजा समिति के गोपीचंद तिवारी, राजेश मिश्र, मनोज मिश्र, पियूष मिश्र, जितेश मेहता, आजाद मेहता, शिवचरन भसीन, शीषपाल सिंह, बीके पुरी आदि जुटे हैं। आयोजन कमेटी के मनोज मिश्र ने बताया कि 18 अक्तूबर शाम को पं रामदेव मिश्र शास्त्री के मंत्रोच्चार के साथ मां की मूर्ति स्थापना की जाएगी।
ममरी। बरगदिया नहर पुल के समीप स्थित माता काली देवी के मंदिर में पूजन करने वालों का तांता लगा रहा। मंदिर की मुख्य सेविका रेखा देवी वर्मा, पति नंदराम वर्मा ने बताया कि माता कालरात्रि के पूजन के दिन वहां तमाम देवी भक्त पूजन करने आते हैं।
पलियकलां/मझगईं।   नवरात्र के चौथे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चना हुई। शहर के  पांडेबाबा, माता कालरात्रि मंदिर, शिवमंदिर, खाटू श्याम मंदिर, दरगाह मंदिर  आदि देवस्थानों पर पूजन अर्चन करने वालों की भीड़ रही। चंदनचौकी,  गौरीफंटा, संपूर्णानगर, महंगापुर, भीरा आदि में भी नवरात्र के चौथे दिन मंदिरों पर लोगों की भीड़ रही। कस्बा और आसपास के गांव नौगवां, तिलोकपुर,  कोठिया, गंगापुरवा, बल्लीपुर, भगवंतनगर, मलेनिया, बेलाकलां आदि के मंदिरों  में माता चंद्रघंटा की पूजा अर्चना की गई। इस अवसर पर गंगापुरवा में डॉ. राजेंद्र के आवास पर जागरण हुआ। जिसमें श्रोता  रात भर झूमते रहे।

बांकेगंज। कस्बे में  शारदीय नवरात्र की धूम है। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन बांकेश्वर  महादेव और राधाकृष्ण मंदिर प्रांगण स्थित मां दुर्गा पूजा पंडाल में  श्रद्धालुओं ने मां के कूष्मांडा स्वरूप की श्रद्धा के साथ पूजा की। मां दुर्गा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। महिलाओं ने मंगल गीतों का गायन किया। बांकेगंज में 28वें सात दिवसीय दुर्गा पूजा  समारोह में पूजा स्थल पर मां के दर्शन के लिए दिन भर श्रद्धालुओं का तांता  लगा रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed