{"_id":"5798c5184f1c1b144621e1a0","slug":"roman-politics-grmai-charges","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमी के आरोपों से गरमाई सियासत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमी के आरोपों से गरमाई सियासत
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Wed, 27 Jul 2016 09:41 PM IST
विज्ञापन
bsp
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चर्चाओं का बाजार गर्म, बसपा की हो रही किरकिरी
पहले पार्टी से निष्कासन की खबर आने से रोमी समर्थकों में मायूसी छा गई थी और बसपा के प्रति वे मुखर होने लगे थे, बाद में पार्टी में उनकी वापसी हो गई। इससे यहां उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उनके पार्टी में वापसी के बाद रोमी के यहां आने पर जगह-जगह भव्य स्वागत हुआ। रोमी भी पार्टी में वापसी पर काफी खुश थे। स्वागत कार्यक्रम में काफी भीड़ उमड़ी थी और उनके समर्थकों को राहत मिली थी लेकिन कुछ दिन भी न बीते और बात फिर बिगड़ गई। इस बार रोमी मुखर हो गए और पांच करोड़ के बदले टिकट देने के आरोप बसपा पर लगाए तो यहां हालात फिर वही हो गए और चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। रोमी एक साफ सुथरी छवि और गरीबों के हमदर्द के रूप में जाने जाते हैं। फिलहाल रोमी को पार्टी ने सस्पेंड कर दिया है और जो भी हो रहा है उससे समर्थकों में बसपा के प्रति काफी गुस्सा है।
गौरतलब है कि 20 जून को बसपा ने पलिया विधानसभा से विधायक रोमी साहनी को निकाल दिया था। पांच छह दिन बाद उनकी फिर से पार्टी में वापसी कर ली गई, जिससे रोमी पुन: बसपा में लिए जाने से काफी खुश दिखाई दिए तो उनके समर्थकों ने भी खूब जश्न मनाया लेकिन एक माह भी न बीता था कि रोमी खुद मीडिया के सामने आ गए और पांच करोड़ रुपये मांगे जाने का आरोप लगाया। रोमी की प्रेसवार्ता को लेकर इलाके में बसपा की खूब किरकिरी हुई। हर जगह यही चर्चा होती नजर आ रही थी कि पार्टी ने उनके साथ यह सही नहीं किया है। पहले निष्कासन पर ही तमाम बसपा के कैडर वोटर्स ने पार्टी प्रमुख को पत्र भेजकर रोमी की वापसी की मांग की थी और एक बसपा का कैडर वोट माना जाने वाला परिवार डीएम बंगले के पास उनके पक्ष में अनशन पर भी बैठा था।
--
दूसरी पार्टियों के दावेदारों में बेचैनी तो कई खुश
पलियाकलां। रोमी साहनी को बसपा से टिकट न मिलने की बात सामने आते ही दूसरी पार्टियों से घोषित-अघोषित उम्मीदवारों में बेचैनी पैदा हो गई है। कई को डर है कि कहीं वह उनकी पार्टी में आकर टिकट न ले लें तो कई इससे काफी खुश हैं। यह खुशी उनमे है जो दूसरी पार्टियों से अपनी उम्मीदवारी पक्की मान रहे हैं। उनकी खुशी का कारण यह है कि आम जन में एक आम चर्चा हो चुकी थी कि चुनाव में जिसकी लड़ाई होगी वह रोमी से ही होगी लेकिन यह हालात कुछ और हो गए हैं तो उनको लगने लगा है कि अब वह बात नहीं रहेगी और उनका चुनाव आसान हो जाएगा। फिलहाल यह तो वक्त पर ही पता लगेगा कि रोमी किसके लिए दुखदायी होंगे और किसके लिए सुखदायी।