फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways workers will get incentive for covering 300 km

रोडवेज कर्मियों को 300 किलोमीटर तय करने पर मिलेगी प्रोत्साहन राशि

Tue, 02 Nov 2021 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Roadways workers will get incentive for covering 300 km
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
परिवहन निगम ने दीपोत्सव और छठ पूजा को लेकर शुरू की प्रोत्साहन राशि योजना
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। परिवहन निगम ने दिवाली और छठ पर्व को लेकर प्रोत्साहन राशि योजना शुरू की है। योजना दो से 11 नवंबर तक चलेगी। इन दिनों में रोजाना 300 किलोमीटर की दूरी तय करने पर 400 रुपये प्रतिदिन प्रोत्साहन राशि मिलेगी। निर्धारित किलोमीटर पूरे कर दस दिन तक निरंतर ड्यूटी करने वाले चालक, परिचालकों को चार हजार रुपये मिलेंगे। उधर, यात्रियों की सुविधा के लिए एआरएम ने 20 बसों के फेरे भी बढ़ा दिए हैं।
दिवाली से लेकर छठ पूजा तक यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए रोडवेज ने चालक-परिचालकों के लिए प्रोत्साहन राशि योजना का एलान किया है। इसके साथ डिपो प्रशासन ने 20 बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं, जिससे यात्रियों को घर आने जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि का लाभ पाने के लिए चालक-परिचालकों को दस दिन तक निरंतर ड्यूटी करनी होगी। निर्धारित से अधिक किलोमीटर ड्यूटी करने पर 0.55 पैसे पर किलोमीटर का अधिक भुगतान होगा। केंद्र प्रभारी ने निगम के निर्देशों से चालक-परिचालकों को अवगत करा दिया गया है, जिससे वह नियमित ड्यूटी कर योजना का लाभ ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानक से अधिक चलने पर 0.55 पैसा प्रति किलोमीटर मिलेंगे
त्योहार पर निर्धारित किलोमीटर से अधिक ड्यूटी करने वाले चालक-परिचालकों को 0.55 पैसा प्रति किलोमीटर अधिक का भुगतान मिलेगा। वहीं डिपो कार्यशाला कार्मिकों को दस दिन तक ड्यूटी करने पर 1200 रुपये और नौ दिन की निरंतर ड्यूटी करने पर 1000 रुपया मिलेगा।


प्रोत्साहन राशि योजना के बारे में परिचालक और कर्मचारियों को अवगत करा दिया गया है। यात्रियों को सफर करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो इसके लिए करीब 20 बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों का संचालन होगा।- जोगेंद्र सिंह, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed