{"_id":"66c4d00c1b5732102c0861aa","slug":"roadways-provided-free-travel-to-sisters-to-the-extent-of-their-earnings-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1001-127390-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: रोडवेज ने जितनी की कमाई उतना ही मुफ्त में बहनों को यात्रा कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: रोडवेज ने जितनी की कमाई उतना ही मुफ्त में बहनों को यात्रा कराई
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर 8027 महिलाओं ने मुफ्त में यात्रा की, जबकि यात्रियों की कुल संख्या करीब 16 हजार के आसपास रही। 24 घंटे में परिवहन निगम को 18 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई। भीड़ अधिक होने की वजह से रोडवेज निगम को 30 बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाने पड़े। हालांकि मंंगलवार को यात्रियों की संख्या सामान्य रही।
लखीमपुर डिपो के पास मौजूदा समय में 87 रोडवेज बसें हैं, जो सीतापुर, लखनऊ, धौरहरा, गोला, शाहजहांपुर, दिल्ली आदि रूट पर चलती हैं। रक्षाबंधन पर हर बार की तरह इस बार भी रोडवेज निगम ने बहनों को मुफ्त सफर कराया। 18 अगस्त रात 12 से 19 अगस्त रात 12 बजे तक बहनों ने रोडवेज की बसों से नि:शुल्क यात्रा की।
सुबह से देर शाम तक यात्रियों से फुल बसें पूरे दिन दौड़ती रही है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए निगम ने 30 बसों के अतिरिक्त फेरे बढ़ाए थे। विभागीय अफसरों के मुताबिक, आम दिनों में रोजाना 28 हजार किलोमीटर के आसपास बसें चलती हैं और 10 से 11 लाख का राजस्व मिलता है, लेकिन रक्षाबंधन पर 33 हजार 780 किलोमीटर बसें दौड़ी और 18 लाख रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई।