फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Roadways management could not handle the festive crowd, problems faced by passengers

त्योहारी भीड़ नहीं संभाल सका रोडवेज प्रबंधन, यात्रियों को हुई परेशानी

Tue, 09 Nov 2021 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Roadways management could not handle the festive crowd, problems faced by passengers
पलिया में बस आने का इतजार करते यात्री।
त्योहारी भीड़ का अंदाजा होने के बावजूद प्रबंधन ने नहीं बढ़ाईं बसें
विज्ञापन

त्योहार के बाद अपने गंतव्यों को जाने वाले यात्रियों की सोमवार को दिन भर रही भीड़
लखीमपुर खीरी। त्योहार के बाद अपने गंतव्यों को जाने वाले यात्रियों की रोडवेज बस अड्डा पर सोमवार को काफी भीड़ रही। बसों की सीमित संख्या के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हुई। यात्रियों का कहना था कि रोडवेज प्रबंधन को पहले ही यात्रियों की भीड़ का अंदाजा था बावजूद इसके प्रबंधन ने बसों की संख्या नहीं बढ़ाई गई, जिससे उन्हें बसों की काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।
दिवाली का अवकाश शनिवार को भैया दूज के साथ खत्म हो गया। इस पर कुछ लोगों ने रविवार को तो कुछ लोगों ने सोमवार को कार्यस्थल की ओर अपनी रवानगी शुरू कर दी। इससे बस अड्डे पर दो दिन से बेइंतहा भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की संख्या के आगे बस अड्डे पर बसों की संख्या कम है। येे हालात तब हैं जब डिपो प्रशासन को पहले से ही भीड़ उमड़ने का अंदाजा था। इसलिए अधिकतर बसों के फेरे भी बढ़ाए गए थे। वहीं दूसरी डिपो की बसें भी प्रमुखता से बस अड्डे पर पहुंच रही हैं। बावजूद इसके यात्रियों को समय से बस नहीं मिल पा रही। बस आते ही उसमें बैठने के लिए मारामारी करते यात्री सोमवार को कई मर्तबा दिखे। सबसे ज्यादा परेशानी खमरिया और धौरहरा जाने वाले लोगों को हुई। ऐसे में तमाम मुसाफिर बस के इंतजार में घंटों बस अड्डे पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


लखीमपुर डिपो
अनुबंधित बस-58
रविवार को अर्जित किमी.-24718
कुल आय- 8,26,418
यात्रियों ने किया सफर-10203

त्योहार के बाद यात्रियों ने अपनी वापसी शुरू कर दी है। इससे दो दिन से बस अड्डे पर खासी भीड़ उमड़ रही है। मुसाफिरों की सुविधा के लिए बसों के फेरे बढ़ाने के साथ दो नए काउंटर पर कर्मचारी लगा दिए हैं, जिससे यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। - जोगेंद्र सिंह, एआरएम लखीमपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed