फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Road accidents killed two people

सड़क हादसों दो लोगों की मौत

Tue, 05 Jan 2016 05:58 PM IST
पलियाकलां-महंगापुर।
पलियाकलां-महंगापुर। Updated Tue, 05 Jan 2016 05:58 PM IST
विज्ञापन
Road accidents killed two people
क्षेत्र में अलग-अलग हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।  हालत गंभीर होने पर उसे भी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों दुर्घटनाएं संपूर्णानगर रोड पर हुईं और इसमें एक हादसे में कार और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा जहां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया वहीं बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर कार पर गिर गई।
विज्ञापन

क्षेत्र की संपूर्णानगर रोड पर सिंह पैलेस के सामने कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक कार के ऊपर चढ़ गई और कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। इसमें बाइक सवार निघासन के ग्राम गोविंदपुर निवासी रणवीर के 30 वर्षीय पुत्र जग्गा की जहां मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं बमनगर निवासी गुरमीत का 32 वर्षीय पुत्र गगन गंभीर रूप से घायल हो गया। उनको राहगीरों ने इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर दूसरी घटना में संपूर्णानगर रोड पर त्रिकोलिया बस स्टैंड के पास हुई, जिसमें किसी काम से जा रहे पलिया के  मोहल्ला रंगरेजान निवासी लेखराम पुत्र द्वारिका को अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed