{"_id":"595290214f1c1b176d8b4708","slug":"ro-system-coming-to-dry-clothes","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े सुखाने के काम आ रहा आरओ सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े सुखाने के काम आ रहा आरओ सिस्टम
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
सुधि नहीं ली
- फोटो : अमर उजाला
खीरी सांसद ने जिला अस्पताल में था लगवाया
काफी दिनों से पड़ा है खराब, मरीज सुखा रहे कपड़े
खीरी सांसद ने मरीजों को स्वच्छ और शीतल पेयजल की सुविधा दिए जाने की खातिर जिला अस्पताल में आरओ सिस्टम लगवाया था, जो काफी दिनों से खराब पड़ा है। इसे ठीक कराने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अभी तक कोई सुधि नहीं ली है, जिस पर मरीज अब कपड़े सुखाने लगे हैं।
जिला अस्पताल आने वाले मरीजों को शुद्ध और साफ पानी मुहैया कराने के लिए खीरी सांसद अजय मिश्रा टेनी ने गतवर्ष सांसद निधि से दवा वितरण कक्ष के पास आरओ सिस्टम लगवाया था, जो कुछ दिन के बाद खराब हो गया, जिसे बनवाने के लिए अस्पताल प्रशासन ने अभी तक कोई सुधि नहीं ली है। खराब पड़े नल के साथ ही आरओ सिस्टम के भी खराब हो जाने से मरीज और उनके घरवालों को अपनी प्यास बुझाने के लिए पानी की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ती है या फिर पाउच आदि खरीद कर पानी पीना पड़ता है। अस्पताल में लगा आरओ सिस्टम भले ही प्यासे लोगों के लिए सफेद हाथी बना हुआ, लेकिन मरीज और उनके घरवालों के लिए कपड़े सुखाने के काम जरूर आ रहा है।
आरओ सिस्टम सहित कई अन्य उपकरण खराब है, लेकिन बजट ना मिलने के कारण मरम्मत का काम नहीं हो पा रहा है। बजट आते ही इसे ठीक करा दिया जाएगा।
डॉ.मनोज कुमार, सीएमएस जिला अस्पताल