फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rnjisn woman House fire

रंजिशन महिला के घर में आग लगाई

Wed, 06 Jan 2016 09:47 PM IST
ममरी
ममरी Updated Wed, 06 Jan 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
मंगलवार की रात हैदराबाद गांव में चुनाव की रंजिश के चलते एक महिला आशा कार्यकत्री शाहनी बानो के घर में आग लगा दिए जाने से घर में रखे दस हजार रुपये और संपत्ति जलकर राख हो गई। महिला ने पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन

गांव वालों के अनुसार महिला शाहीन बानो स्वास्थ्य विभाग में आशा बहू है, उसके तीन मासूम बच्चे हैं। पति रफीक अहमद लखनऊ में मेहनत मजदूरी करते हैं। मंगलवार की रात चुनाव की रंजिश के चलते किसी ने महिला के घर में आग लगा दी, जिससे उसके घर में बक्से में रखे 10 हजार रुपये चारपाई, बिस्तर, बर्तन, अनाज आदि हजारों का सामान जलकर राख हो गया। गनीमत यह रही कि उसके तीनों बच्चे बच गए।
विज्ञापन

मोहल्ले वालों ने अथक प्रयास के बाद आग को काबू में किया। तहरीर मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है। लेखपाल ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट तहसीलदार को भेज दी है। पूर्व प्रधान आजाद अली, अख्तर अली आदि ग्रामीणों ने पीड़ित महिला को अहेतुक सहायता दिलाने की मांग तहसील प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed