फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Riverbank drew women

नदी किनारे उमड़ी महिलाएं

Tue, 17 Nov 2015 11:24 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Tue, 17 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Riverbank drew women
छठ व्रत के तीसरे दिन यानि मंगलवार की शाम पूजा के लिए लखीमपुर शहर सहित जिले भर में नदियों किनारे महिलाओं की भीड़ उमड़ी। महिलाओं ने अस्त होते सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी संतानों और परिवार की सलामती की कामना की। छठ पूजा देखने वाले लोगों की भीड़ रही। छठ पूजा के लिए महिलाओं ने मंगलवार की सुबह से निर्जला व्रत रखा और पूजा की तैयारी में व्यस्त रहीं। घरों में सुबह से ही प्रसाद के लिए पकवान बनाए गए। वहीं बाजारों में पूजन सामग्री और फल की खरीदारी के लिए चहल-पहल रही।
विज्ञापन

लखीमपुर शहर के सेठघाट पर छठ पूजा के लिए लोगों ने सुबह से ही बेदी बनाना शुरू कर दिया था। इसके बाद शाम करीब चार बजे से नदी के किनारे लोग जमा होने शुरू हुए। महिलाओं ने नदी में खड़े होकर और हाथों में कलसुप लेकर काफी देर तक सूर्य के अस्त होने इंतजार किया और मुहूर्त के हिसाब से शाम पांच बजकर 11 मिनट पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस दौरान महिलाओं ने घाट पर छठ पूजा के गीत भी गाए। छठ पूजन आयोजन समिति के अध्यक्ष अंबिका सिंह यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही महिलाएं अपना निर्जला व्रत खोलेंगी। छठ पूजा की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर सेठघाट पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed