फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rising up in the Happy Street

द राइजिंग में हुआ हैप्पी स्ट्रीट

Sun, 25 Oct 2015 07:48 PM IST
पलियाकलां-चंदनचौकी
पलियाकलां-चंदनचौकी Updated Sun, 25 Oct 2015 07:48 PM IST
विज्ञापन
Rising up in the Happy Street
आदिवासी थारू जनजाति क्षेत्र में गोद लिए गए गांवों को विकास का जामा पहनाने के लिए डीएम किंजल सिंह के शुरू किए गए द राइजिंग कार्यक्रम में सातवें दिन हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम हुआ, जिसमें डीजे पर योगाभ्यास कराया गया। डीएम और इसरायली योग गुरु ने बच्चों को तमाम टिप्स दिए। डीएम ने पुरैना गांव में लाइब्रेरी का शिलान्यास भी किया और इसके साथ ही गांव में साफ सफाई का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

रामनगर चौराहे पर आयोजित हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम में  आश्रम पद्धति, एकलव्य मॉडल, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय आदि और आसपास के बच्चों की योग क्लास  हुई। इसमें इसरायली योग गुरु यारा ने योग के टिप्स दिए। इसमें संगीत की धुन पर स्कूली छात्र-छात्राओं ने योग किया। इसके बाद डीएम ने पुरैना गांव का भ्रमण कर वहां पर हो रहे मिनी स्टेडियम आदि निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को कार्य में गति लाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने यहां लाइब्रेरी का शिलान्यास भी किया। वह यहां साफ-सफाई, विद्यालय भवन की रंगाई पुताई कार्य को भी देखने गईं। उन्होंने एकलव्य मॉडल विद्यालय पहुंच कर  मोहिनी अट्टम नृत्य सीख रहीं छात्राओं और गुरु दीपा चक्रवर्ती से मुलाकात की । डीएम की पाठशाला में सुलभ इंटरनेशनल की टीम ने  स्वच्छता के टिप्स देते हुए इसकी महत्ता को बताया। दोपहर में मोहिनी अट्टम, कथक, थियेटर प्ले आदि हुआ।  केंद्रीय मंच पर  भागीदारी भवन से आए काउंसलर डीके वर्मा ने स्कूलों की छात्राओं को भविष्य के लिए टिप्स दिए। डीएम ने रोजगार सृजन और विकास कार्यक्रमों का क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। हैंडबाल, फुटबाल, हाकी और क्रिकेट आदि की प्रतियोगिताएं भी हुईं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed