{"_id":"626ecfbf103d6c58502ab293","slug":"rhinoceros-darshan-fare-from-150-lakhimpur-news-bly4833258109","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंडा दर्शन का किराया 150 से एक हजार प्रति व्यक्ति हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंडा दर्शन का किराया 150 से एक हजार प्रति व्यक्ति हुआ
विज्ञापन
दुधवा में हाथियों से गैंडा दर्शन करने जाते सैलानी। फाइल फोटो
किराये में बढ़ोतरी करने से पहले दिन कम पहुंचे सैलानी
सीमित लोगों को ही नियमों के साथ कराया जाएगा भ्रमण : पार्क प्रशासन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में गैंडा दर्शन के लिए प्रति व्यक्ति किराया 150 से बढ़ाकर एक हजार रुपये कर दिया गया है। किराए में बढ़ोतरी किए जाने से सैलानी मायूस हैं। वहीं हालांकि पार्क प्रशासन का कहना है कि सीमित लोगों को ही गैंडा दर्शन कराने के उद्देश्य से किराए में बढ़ोतरी की गई है।
कोरोना काल से पहले हाथी राइडिंग कर गैंडा दर्शन करने के लिए सैलानियों को 150 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से किराया देना पड़ता था। कोरोना काल के दौरान हाथियों से सवारी कर गैंडा दर्शन पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद से सैलानी गैंडों को स्वच्छंद विचरण करते हुए नहीं देख पा रहे थे। इधर, करीब दो साल बाद दोबारा से गैंडों को देखने के लिए सैलानियों की इंट्री शुरू कर दी गई है। हालांकि अब प्रति व्यक्ति एक हजार रुपये किराया तय किया गया है। सुबह की शिफ्ट में दो हाथियों से गैंडा दर्शन कराया गया। वहीं दूसरी शिफ्ट में जिप्सियों से सैलानी गैंडा दर्शन को गए। पार्क सूत्रों ने बताया कि किराया बढ़ने से कम सैलानी ही गैंडा दर्शन के लिए गए, जिससे सैलानियों को थोड़ी मायूसी जरूर हाथ लगी है।
रखरखाव के लिए खर्च होगी किराए की राशि
हाथियों व सफारी वाहनों से गैंडा दर्शन के लिए जाने वाले सैलानियों से ली जाने वाली किराए की राशि हाथियों के रखरखाव एवं उनसे संबंधित अन्य कार्यों के अलावा गैंडों परिक्षेत्र के रखरखाव व उनसे संबंधित कार्यों पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
गैंडा परिक्षेत्र में सीमित लोग ही जाएं इस वजह से किराए में बढ़ोतरी की गई है। पहली शिफ्ट में दो हाथियों व दूसरी शिफ्ट में जिप्सियों से गैंडा दर्शन कराया जाएगा। प्रति व्यक्ति के हिसाब से एक हजार की राशि तय की गई है।
- संजय पाठक, फील्ड डायरेक्टर, दुधवा नेशनल पार्क