{"_id":"d76e57a1cd33240b578fb1927f75d494","slug":"retired-teacher-honored-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मानित
गोला गोकर्णनाथ
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना स्थित व्यापार संगठन के प्रदेश मंत्री वरुण अग्रवाल के आवास पर सेवानिवृत्त 315 शिक्षकों को भव्य समारोह में सम्मानित किया गया।
नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल की अध्यक्षता और वयोवृद्घ शिक्षक नानकचंद गुप्त के मुख्य आतिथ्य में हुए सम्मान समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती का पूजन और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। श्रीकृष्ण मिश्र और इशहाक अली ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। सेवानिवृत्त 315 शिक्षकों को अंगवस्त्र, छाता और उपहार आदि देकर समाजसेवी वरुण अग्रवाल ने सम्मानित कर आशीर्वाद लिया। महिला शिक्षकों को नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने सम्मानित किया। सम्मान पाकर सेवानिवृत्त शिक्षकों ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें सम्मानित करने की किसी को याद आई है यह बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा कि सम्मान देने वाला ही सदैव सम्मान पाता है। समारोह को प्रोफेसर रामऔतार विश्वकर्मा, बैजनाथ अग्निहोत्री, आनंद प्रकाश शुक्ल, इशहाक अली, बहीदुल्ला खां, अरविंद पांडे, रामकुमार शुक्ला, सतीशचंद वाजपेयी आदि ने संबोधित किया। संचालन मनोज श्रीवास्तव एडवोकेट ने किया। इस मौके पर रामगुलाम पांडे, मतीउल्ला खां, रामखेलावन अवस्थी, विजय लक्ष्मी त्रिपाठी, आलोक तिवारी, विमलेश मिश्र, रामकुमार वर्मा, शहजेंद्र दीक्षित, मयंक दीक्षित आदि मौजूद रहे।