{"_id":"581f271b4f1c1bf67eb372d3","slug":"restoration-of-the-old-pension-will-perform-atewa","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन की बहाली के लिए प्रदर्शन करेगा अटेवा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन की बहाली के लिए प्रदर्शन करेगा अटेवा
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Sun, 06 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 नवंबर के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अटेवा मंच ने बनाई रणनीति
लखनऊ में 13 नवंबर को अटेवा मंच के शक्ति प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पलिया में ब्लॉक इकाई की बैठक हुई। ब्लॉक संयोजक कौशल प्रजापति ने कहा कि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को अटेवा- पेंशन बचाओ मंच के साथ आकर एक मांग पुरानी पेंशन बहाली के लिए 13 नवंबर को लखनऊ में अपनी शक्ति दिखानी होगी। सरकार के समक्ष पुरानी पेंशन के अलावा कुछ भी मान्य नहीं का दावा मजबूती से रखना होगा। अमित त्रिवेदी ने कहा कि बिना पेंशन सरकारी और प्राइवेट नौकरी में फर्क ही नहीं बचा है। हम 60 वर्षों तक जिस विभाग के लिए पूरी मेहनत से काम करें, वही विभाग हमें बुढ़ापे में ठोकरें खाने के लिए अर्थहीन कर दे रहा है। इस दौरान धीरेंद्र प्रधान, मोरध्वज, इंद्रपाल, अवनीश राठी, विपिन गुप्ता, धीरज, रोहित कुमार, दिलीप कुमार, गौरव साहनी, मोहित कुमार, अनिल, सतीश मौजूद रहे।
इधर लखीमपुर में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रांतीय आह्वान पर जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्या की अध्यक्षता में गांधी विद्यालय इंटर कालेज में बैठक हुई, जिसमें आंदोलन की धार तेज करने की रणनीति बनाई गई। जिला संयोजक ने लखनऊ में 13 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन के बारे में चर्चा कर इसे सफल बनाने की रणनीति बनाई। चर्चा में कहा गया कि यह आंदोलन अब अंतिम और निर्णायक दौर में पहुंच गया है, जिससे लखनऊ में होने वाली रैली की सफलता पर कामयाबी का ग्राफ निर्भर करेगा। जिला संयोजक ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए आपस में गुटबाजी छोड़कर सरकार से आर- पार की लड़ाई करने का वक्त आ गया है। बैठक में राजेश पांडेय, संदीप वर्मा, पंकज वर्मा, विनय यादव ने विचार व्यक्त किए।