फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Restoration of the old pension Will perform Atewa

पुरानी पेंशन की बहाली के  लिए प्रदर्शन करेगा अटेवा 

Sun, 06 Nov 2016 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां। Updated Sun, 06 Nov 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
Restoration of the old pension Will perform Atewa
बैठक - फोटो : अमर उजाला
13 नवंबर के प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए अटेवा मंच ने बनाई रणनीति
विज्ञापन

 लखनऊ में 13 नवंबर को अटेवा मंच के शक्ति प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए पलिया में ब्लॉक इकाई की बैठक हुई। ब्लॉक संयोजक कौशल प्रजापति ने कहा कि सभी शिक्षकों और कर्मचारियों को अटेवा- पेंशन बचाओ मंच के साथ आकर एक मांग पुरानी पेंशन बहाली के लिए 13 नवंबर को लखनऊ में अपनी शक्ति दिखानी होगी। सरकार के समक्ष पुरानी पेंशन के अलावा  कुछ भी मान्य नहीं का दावा मजबूती से रखना होगा। अमित त्रिवेदी ने कहा कि बिना पेंशन सरकारी और प्राइवेट नौकरी में फर्क ही नहीं बचा है। हम 60 वर्षों तक जिस विभाग के लिए पूरी मेहनत से काम करें, वही विभाग हमें बुढ़ापे में ठोकरें खाने के लिए अर्थहीन कर दे रहा है। इस दौरान धीरेंद्र प्रधान, मोरध्वज, इंद्रपाल, अवनीश राठी, विपिन गुप्ता, धीरज, रोहित कुमार, दिलीप कुमार, गौरव साहनी,  मोहित कुमार, अनिल, सतीश मौजूद रहे।

इधर लखीमपुर में अटेवा पेंशन बचाओ मंच के प्रांतीय आह्वान पर जिला संयोजक विश्वनाथ मौर्या की अध्यक्षता में गांधी विद्यालय इंटर कालेज में बैठक हुई, जिसमें आंदोलन की धार तेज करने की रणनीति बनाई गई। जिला संयोजक ने लखनऊ में 13 नवंबर को होने वाले प्रदर्शन के बारे में चर्चा कर इसे सफल बनाने की रणनीति बनाई। चर्चा में कहा गया कि यह आंदोलन अब अंतिम और निर्णायक दौर में पहुंच गया है, जिससे लखनऊ में होने वाली रैली की सफलता पर कामयाबी का ग्राफ निर्भर करेगा। जिला संयोजक ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली के लिए आपस में गुटबाजी छोड़कर सरकार से आर- पार की लड़ाई करने का वक्त आ गया है। बैठक में राजेश पांडेय, संदीप वर्मा, पंकज वर्मा, विनय यादव ने विचार व्यक्त किए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed