{"_id":"e5e538bfeb0e8be9ce5dd271642e7305","slug":"resolved-to-save-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल बचाने का संकल्प लिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल बचाने का संकल्प लिया
लखीमपुर खीरी।
Updated Sun, 22 Mar 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
जल दिवस के मौके पर शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जल दिवस मनाया गया। इस मौके पर जल बचाने के तरीके बताए गए और बच्चों ने जल बचाने का संकल्प लिया।
नगर के गुरुनानक विद्यक सभा कन्या इंटर कॉलेज में धानुका एग्रोटिक कंपनी ने छात्राओं के बीच एक चित्रकला प्रतियोगिता कराई। यहां छात्राओं को बताया गया कि पानी बचाने की शुरुआत घर से होगी तभी बाहर लोगों को पानी बचाने के बारे में बताया जा सकता है। यहां शिवम पोखाल ने बताया कि पृथ्वी पर मौजूद जल का मात्र तीन प्रतिशत हिस्सा ही पीने योग्य है। इसमें से दो प्रतिशत जल पहाड़ों में बर्फ के रूप में है। और एक प्रतिशत जल ही मात्र पीने के योग्य है। इस मौके पर कंपनी के शिवम पोखाल, अमित सिंह, ऐरिया मैनेजर धर्मेंद्र सिंह, विद्यालय की प्रधानाचार्य करमजीत कौर, विद्यालय के अध्यक्ष सरवन सिंह, शिक्षिकाओं में गुरमीत कौर, रीना सहगल, रेखा गुप्ता, शशिबाला गुप्ता, सहित तमाम शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।
इसके अलावा उच्च प्राथमिक विद्यालय रामापुर में जल दिवस पर एकी रैली का आयोजन किया गया। रैली गांवों में होकर निकाली गई। रैली के दौरान बच्चों ने जल बचाओ-जीवन बचाओ का संदेश दिया और ग्राम वासियों को जल बचाने के लिए प्रेरित किया। इससे पूर्व विद्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया यहां ग्राम वासियों को शपथ दिलाई गई कि वे लोग जल की बरबादी नहीं होने देंगे। विचार गोष्ठी में प्रधानाध्यापक रामपाल, महनाज अख्तर, हुस्ना बेगम वंदना चौधरी किरनबाला सिंह, सुयश प्रकाश कनौजिया सहित तमाम लोग उपस्थित थे। इसके आलवा भी तमाम संस्थाओं ने जल दिवस मनाया और जल बचाने का संकल्प लिया।