फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   report filed against culprits

बलवा समेत कई धाराओं में 40 हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 25 Sep 2020 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
report filed against culprits
image description
लखीमपुर खीरी। कसबा महेवागंज में बुधवार को पानी के निकास को लेकर पथराव और फायरिंग के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर 40 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ बलवा सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर निवासी अजय भल्ला की महेवागंज में प्लाईवुड फैक्टरी है। फैक्टरी के गंदे पानी के निकास को लेकर काफी समय से फैक्टरी प्रबंधन और बालूडीह और ओदहरना ग्राम पंचायत के हाजीपुरवा और दलालननपुरवा के ग्रामीणों के बीच विवाद चला आ रहा है। बुधवार को नायब तहसीलदार जागृति सिंह राजस्व और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों से मसले के निस्तारण को बातचीत की। इसी बीच कुछ लोगों ने फैक्टरी प्रबंधन के लोगों पर पथराव शुरू कर दिया और अंदर घुसने की कोशिश की। इससे भगदड़ मच गई। इस दौरान फैक्टरी मालिक ने कई राउंड हवाई फायर भी किए। प्रभारी निरीक्षक सदर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हलका लेखपाल सुधीर वर्मा की तहरीर पर 40 अज्ञात हमलावरों के खिलाफ आईपीसी की धारा 147, 336, 353, 504, सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम 2, 3 और दंड विधि की धारा सात के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना एसएसआई शिवप्रकाश पांडेय को सौंपी गई है।
विज्ञापन

एएसपी से मिले ग्रामीण, कार्रवाई की मांग
लखीमपुर खीरी। प्लाईवुड फैक्टरी में पथराव और फायरिंग के मामले में गुरुवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे और कार्यवाहक एसपी/एएसपी अरुण कुमार सिंह से मुलाकात की। ग्रामीणों ने कहा कि प्लाईवुड से निकलने वाला गंदा पानी उनके घरों तक भरता है। कहने पर फैक्टरी मालिक लड़ाई-झगड़ा करने पर आमादा हो जाते हैं। इससे पहले भी कई बार विवाद हो चुका है। ग्रामीणों ने फैक्टरी मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने और समस्या का समाधान कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

फैक्टरी मालिक ने भी पुलिस को दी तहरीर
लखीमपुर खीरी। प्लाईवुड फैक्टरी में हुए पथराव और फायरिंग मामले में फैक्टरी मालिक अजय कुमार भल्ला ने भी पुलिस को तहरीर दी है। उनका आरोप है कि फैक्टरी से सटा तालाब है, जिस पर बनी नालियों को पाटकर ग्रामीणों ने कब्जा कर लिया है, जिससे जलभराव होता है। कब्जा हटाने आई राजस्व और पुलिस टीम के सामने हमलावरों ने पथराव किया था। इससे पहले भी ग्रामीण कर्मचारियों को धमका चुके हैं। कार्यवाहक एसपी/एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकरण में लेखपाल की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है। अन्य तहरीरों पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed