{"_id":"68b8818a81b1397ec00f2f0d","slug":"repair-of-dam-of-bahatiya-drain-started-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-154815-2025-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: बहतिया नाले के बंधे की मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: बहतिया नाले के बंधे की मरम्मत शुरू
Wed, 03 Sep 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 03 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
बंधे की मरम्मत करते मजदूर। संवाद
निघासन। लगातार पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश से शारदा नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इससे निघासन क्षेत्र के शारदा नदी किनारे बसे गांवों में पानी भरना शुरू हो गया है। स्थिति यह है कि घाघी नाले के रास्ते बहतिया नाले में पानी भरने से लालपुर, अदलाबाद, बरोठा, हरसिंहपुर, रकेहटी, मिर्जागंज, तिरकौलिया सहित कई गांव जलभराव की चपेट में आ सकते हैं। सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न होने के साथ ही बस्तियों में भी पानी घुसने की आशंका जताई जा रही है।
ग्राम पंचायतों ने हालात की गंभीरता को देखते हुए बाढ़ से बचाव की तैयारी शुरू कर दी है। लालपुर प्रधान प्रतिनिधि राहुल यादव और बैलहा प्रधान प्रतिनिधि सद्दाम हुसैन ने बीडीओ जयेश कुमार सिंह से बातचीत कर ग्राम निधि से बोरियों में मिट्टी भरवाकर बंधे की मरम्मत का काम शुरू कराया है।
ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मरम्मत न होने पर बाढ़ का पानी गांवों में घुसकर भारी तबाही मचा सकता है। वहीं, प्रशासन भी हालात पर नजर बनाए हुए हैं। संवाद